रोड टैक्स बचाने दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर उपयोग कर परिवहन, पुलिस ने गाड़ी मालिक मालिक कपिल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज

Police have registered a case against the owner of the vehicle, Kapil Sharma, for using the registration number of another vehicle to evade road tax.

रोड टैक्स बचाने दूसरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर उपयोग कर परिवहन, पुलिस ने गाड़ी मालिक मालिक कपिल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज

रायगढ़ : खरसिया पुलिस ने रोड टैक्स की चोरी कर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के एक मामले का खुलासा करते हुए वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टर कपिल शर्मा उर्फ राजा निवासी खरसिया के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है.
थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े को खबर मिली कि सुमित्रा राइस मिल, खरसिया में ट्रक नम्बर CG13 AW 3051 धान लोड कर खड़ा है. जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की आशंका है. खबर को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर फौरन टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन की जांच की गई.
मौके पर मौजूद चालक ओमप्रकाश कौशिक से पूछताछ में पता चला कि वाहन का स्वामी कपिल शर्मा उर्फ राजा है। वाहन मालिक को तलब कर पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि उसने वर्ष 2021 में ट्रक नम्बर CG11 AB 3370 को ग्राम शिवरीनारायण निवासी शेख फनी से खरीदा था. जिसका वर्ष 2019 से रोड टैक्स लंबित था। रोड टैक्स अदा किए बिना ही उसने अपने ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर ट्रांसपोर्ट के दूसरे वाहन CG 13 AW 3051 का रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर धान परिवहन कार्य में उपयोग करना शुरु कर दिया.
पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा जानबूझकर शासन को राजस्व क्षति पहुंचाने के मकसद से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन किया जा रहा था. इस मामले में थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB