हाईवे जंक्शन पर बरपा कहर, रॉन्ग साइड से कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, निरीक्षण के लिए निकले सब इंजीनियर की हालत नाजुक, हेलमेट ने बचाई जान

A car collided with a scooter on the wrong side of the highway, and the sub-engineer, who was out for inspection, was in critical condition. A helmet saved his life.

हाईवे जंक्शन पर बरपा कहर, रॉन्ग साइड से कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, निरीक्षण के लिए निकले सब इंजीनियर की हालत नाजुक, हेलमेट ने बचाई जान

बिलासपुर : नेशनल हाईवे और रतनपुर अप्रोच रोड (शहर की तरफ जाने वाला मार्ग के जंक्शन पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (एमजीएसवाई) के सब इंजीनियर आशीष कमलेश गंभीर रुप से घायल हो गए. आशीष कमलेश उम्र 35 साल बिलासपुर के बिलासा गर्ल्स डिग्री कालेज मे पदस्थ प्रिंसिपल डॉ एसआर कमलेश के बेटे हैं.
वे विभागीय दल के साथ बेलगहना क्षेत्र में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए निकले थे.
चश्मदीदों के मुताबिक जैसे ही स्कूटी सवार सब इंजीनियर नेशनल हाईवे से मुड़कर रतनपुर अप्रोच रोड, जो शहर की तरफ जाता है, पर पहुंचे, उसी दौरान शहर की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने कथित रुप से रॉन्ग साइड लेते हुए जंक्शन पर आमने-सामने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कई मीटर तक घिसटती चली गई और वे सड़क पर दूर जा गिरे.
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी और गंभीर चोटें आईं. नजारा इतना विचलित करने वाला था कि वहां मौजूद लोग सन्न रह गए.
इस हादसे में घुटने और कमर में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है. हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था. जिससे सिर में गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा खतरा टल गया.
राहगीरों ने उन्हें पिकअप वाहन से सामुदायिक अस्पताल रतनपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका उपचार जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक हालत नाजुक जरुर है. लेकिन नियंत्रण में है.
इस हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस ने जंक्शन और अप्रोच रोड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है. पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
हादसे की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी और परिजन अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सीसीटीवी की मदद से आरोपी चालक और वाहन मालिक को पकड़ लिया जाएगा. बहरहाल आशीष कमले सभी जीनियर अपोलों में गंभीर अवस्था में धरती हैं.  उनका इलाज लगातार डाक्टर की सख्त निगरानी में चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB