कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत, कांस्टेबल ने की खुदकुशी, घर में पड़ी मिली लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

Constable died after falling into a well filled with garbage constable committed suicide dead body found in the house reason unknown police engaged in investigation

कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत, कांस्टेबल ने की खुदकुशी, घर में पड़ी मिली लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी  पुलिस

कचरे से भरे कुएं में गिरने से पूर्व आरक्षक की मौत

नैला-जांजगीर : जांजगीर जिले से अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां कचरे से भरे कुएं में गिरकर 52 साल के युवक की मौत हो गई. मृतक कुएं के पास बैठा हुआ था. तभी अचानक बैलेंस बिगड़ने से वह कुएं के अंदर गिर गए. जिससे उसकी मौत हो गई. खबर पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को बाहर निकाला. वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कचहरी चौक में 52 साल के योगेंद्र शर्मा पिता बंसीलाल शर्मा जय भारत स्कूल के पीछे निवास करते थे. वे पूर्व में 12वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर नौकरी करते थे. जिससे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. आज सुबह 8 बजे कोऑपरेटिव बैंक के सामने स्थित कई साल से बंद कचरे से भरे कुएं में गिरकर उनकी मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक योगेंद्र शर्मा सुबह कुएं के पार में बैठे थे. अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह पलट कर कुएं में गिर गए. उन्हें कुएं में गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को फोन कर उनके कुएं में गिरने की जानकारी दी. जानकारी लगते ही डायल 112 मौके पर पहुंची. खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर खोजबीन शुरु कराई.
खोजबीन में योगेंद्र शर्मा का शव कुंए में मिला. शक है कि कई साल से बंद कुएं के चलते उसमें जहरीली गैस बन गई होगी. इसके अलावा कचरे में फंसने के चलते योगेंद्र शर्मा बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए. कई साल से अनुपयोगी कुंए को बंद नहीं किया गया था. बल्कि इसका इस्तेमाल कचरा फेंकने के लिए किया जाता था. इससे पहले भी जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक ही गांव के पांच लोगों की मौत कुंए के जहरीली गैस की चपेट में आकर हो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पुलिस आरक्षक ने की खुदकुशी, घर में पड़ी मिली लाश, कारण अज्ञात

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में जवानों के खुदकुशी का सिलसिला लगातार चलते ही जा रहा है. आए दिन जवान अपनी जान दे रहे हैं. वहीं एक और ताजा मामला दुर्ग से सामने आ रहा है. यहां आरक्षक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कातुलबोर्ड निवासी कांस्टेबल अभिषेक राय उम्र 28 साल ने अपने ही घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं खुदकुशी की वजह की जांच में जुट गई है. मृतक कॉन्स्टेबल को शहीद पिता की जगह मिली अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. फिलहाल कांस्टेबल अभिषेक लाइन में पदस्थ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb