बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार, CSP ने मारी रेड, हिरासत में मकान मालिक नारायण वैष्णव और एक महिला, आपत्तिजनक सामग्री जप्त

Prostitution by calling women from outside, CSP raids, landlord Narayan Vaishnav and a woman detained, objectionable material seized

बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार, CSP ने मारी रेड, हिरासत में मकान मालिक नारायण वैष्णव और एक महिला, आपत्तिजनक सामग्री जप्त

रायगढ़ : रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है, इसी कड़ी में हफ्ते भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत लगातार तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. दलाल नारायण वैष्णव के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी के कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर कि बोईरदादर में रहने वाला नारायण वैष्णव द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. खबर की तस्दीक के लिए सीएसपी मयंक मिश्रा के निर्देशन में एक पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा गया. इशारा मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना एवं महिला थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की.
रेड के दौरान मकान के भीतर आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौजूद मिले। पूछताछ और मिले सबूतों से यह साफ हुआ कि आरोपी अपने मकान में पैसों की लालच देकर महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाता था और खुद दलाली और पूरे संचालन का अरेजमेंट करता था. कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 2,000/- नकद, 2 मोबाइल फोन (ओप्पो एवं रेडमी) और आपत्तिजनक सामग्री जप्त की गई.
आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 3, 4, 5 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम* के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
नारायण वैष्णव पिता भुवनेश्वर वैष्णव उम्र 55 साल निवासी बोईरदादर चर्च के पास थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB