पत्नी को एक हफ्ते तक बनाया बंधक, गर्म लोहे के सलाखों से जलाया, खौलते पानी में चेहरा डुबोया, आकाश तिवारी गिरफ्तार, सास-ससुर फरार
Wife held hostage for a week, burnt with hot iron rods, dipped face in boiling water, Akash Tiwari arrested, mother-in-law and father-in-law absconding
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. यहां एक विवाहिता को उसके ही ससुराल वालों ने एक हफ्ते तक घर में बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उस पर अमानवीय अत्याचार किया. मामला बलरामपुर जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव का है.
पीड़िता के मुताबिक उसे गर्म सलाखों से जलाया गया. मुंह में कपड़ा ठूंस कर गर्म पानी में डुबोकर मारने की कोशिश की गई. किसी तरह वह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
बलरामपुर जिले के त्रिकुंड थाना क्षेत्र के शारदापुर के रहने वाला आकाश तिवारी वाड्रफनगर में चाणक्य अकैडमी नाम की शासकीय संस्था का संचालन करता है. अपनी पहली पत्नी प्रियंका तिवारी के साथ लंबे समय से अमानवीय व्यवहार कर रहा था. आरोप है कि आकाश ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर प्रियंका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. पीड़िता का आरोप है कि ससुर भी पति के साथ अत्याचार में बराबर का हिस्सेदार था. आखिरकार तंग आकर प्रियंका ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद जांच के आधार पर पुलिस ने आकाश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. और सास और ससुर फरार बताये जा रहे हैं.
पीड़िता प्रियंका तिवारी ने बताया कि उसे एक हफ्ते तक एक कमरे में बंद कर रखा गया. इस दौरान पति और ससुराल पक्ष ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की. बल्कि शरीर पर गर्म सलाखों से जलाने जैसे अमानवीय कृत्य भी किया. सबसे भयावह बात यह रही कि मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे गर्म पानी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश की गई. किसी तरह साहस दिखाते हुए वह वहां से भागने में कामयाब रही और सीधे थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई.
जानकारी के मुताबिक आरोपी आकाश तिवारी ने सामाजिक रीति-रिवाज से प्रियंका तिवारी से शादी किया था. लेकिन कुछ समय बाद वह किसी दूसरी महिला के प्रेम में पड़ गया और उससे भी शादी कर ली. इसके बाद उसने अपनी पहली पत्नी प्रियंका पर चरित्र को लेकर अनगिनत आरोप लगाना शुरू किया. बार-बार उसे घर से निकालने की कोशिश की गई, और जब वह नहीं मानी. तो उस पर शारीरिक अत्याचार बढ़ा दिए गए.
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. यह सनसनीखेज मामला समाज को झकझोर कर रख देता है और एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



