बर्खास्त पुलिसकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में कीटनाशक पीकर दी जान देने की कोशिश, कारण अज्ञात, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

A dismissed police officer took a horrific step, attempted suicide by drinking insecticide at home. The cause is unknown, causing panic within the department, and the police are investigating.

बर्खास्त पुलिसकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में कीटनाशक पीकर दी जान देने की कोशिश, कारण अज्ञात, महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी द्वारा खुदकुशी का प्रयास किए जाने की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व आरक्षक ने अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की. जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों को जैसे ही घटना का पता चला. उन्होंने फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाजुक हालत में पूर्व आरक्षक अर्जुन दुबे को भिलाई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित एम्स रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि अर्जुन दुबे पहले भिलाई और दुर्ग शहर के कई थानों में पदस्थ रह चुका है. हालांकि एक मामले में कार्रवाई के बाद उसे पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था.
मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बर्खास्त आरक्षक ने रविवार रात किसी कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह आर्थिक तंगी और व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहा था. जिसके कारण वह काफी समय से तनाव में था.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आत्महत्या के प्रयास के पीछे और कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. वहीं घटना के बाद पूर्व आरक्षक के परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल बना हुआ है.
अगर आप या आपका कोई परिचित आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसे विचारों से जूझ रहा है. तो तुरंत परिवार, मित्रों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या स्थानीय आपातकालीन सहायता सेवाओं से संपर्क करना महत्वपूर्ण है. सहायता उपलब्ध है और समय पर मदद जीवन बचा सकती है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t