रायपुर में एकता जन विकास समिति द्वारा 10वीं और 12वीं के होनहार छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह एवं कैरियर गाईडेंस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

An event honoring meritorious 10th and 12th-grade students and a 'Career Guidance 2026' program were organized by the Ekta Jan Vikas Samiti in Raipur.

रायपुर में एकता जन विकास समिति द्वारा 10वीं और 12वीं के होनहार छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह एवं कैरियर गाईडेंस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर : एकता जन विकास समिति के तत्वधान से 10वीं और 12वीं के होनहार छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह एवं कैरियर गाईडेंस कार्यक्रम हैदरी इमामबाडा, तात्यापारा मोमिनपारा रायपुर (छ.ग.) में आयोजित किया गया. जिसमें 10वीं और 12वीं के 15 होनहार (मेधावी) छात्र/छात्राओं का सम्मान किया गया.
इस कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी हुज्जतुल इस्लाम अल्हाज मौलाना असग़र मेहदी साहब क़िबला इमामे जुमा वल जमात, हैदरी मस्जिद ट्रस्ट, मोमिनपारा, रायपुर, मौलाना, हसन अब्बास कुम्मी साहब क़िबला, और मुख्य अतिथि के रूप में मिर्ज़ा एजाज़ बेग, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हज कमेटी एवं राज्य मंत्री रायपुर, विशेष अतिथि दलजीत सिंह चावला, प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सिख, संगठन, रायपुर, अनिल दुबे अध्यक्ष छ.ग. समाज, एवं मोटिवेशन स्पीकर के रूप में मो. हसनैन रज़ा (सब इंस्पेक्टर, छत्तीसगढ़ पुलिस यूनिट-दुर्ग), देवलाल साहू, (कैरियर काउंसलर और मोटिवेटर), श्रीमती हीना फिरोज (पुनर्वास मनोवैज्ञानिक और काउंसलर), समिति के (सलाहकार) डॉ. बशीर हसन और मंच पर मौजूद सभी वरिष्ठजनों ने शिक्षा के महत्व को बताया और बच्चो केे उज्जवल भविष्य की कामना की.
समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इक़्तेदार हैदरी द्वारा मंच का संचालन किया गया. हैदर अली (संरक्षक) ने धन्यवाद एवं समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं बच्चों का अभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया. समिति के (संरक्षक) गौहर अली, मोहम्मद इक़्तेदार हैदरी (अध्यक्ष) मोहम्मद जहीर (कोषाध्यक्ष), शारिक हैदरी (उपाध्यक्ष), मोहम्मद सरोज (सह सचिव) हैदर अली, मोहम्मद मुकर्रम, मोहम्मद नवाजीश, शहनवाज हुसैनी, इम्तियाज़ हुसन, अफ़़ज़ाल अली और एज़ाज़ हुसैन इन सभी सदस्यो ने अपना सहयोग एवं पूर्ण योगदान दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?