रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने House Arrest का लगाया आरोप, घर से निकलना मुश्किल, पुलिस ने नजरबंद करने से किया इंकार
The state president of the Cooks' Union alleged house arrest, making it difficult to leave the house; the police refused to place her under house arrest.
महासमुंद : महासमुंद जिले के घोड़ारी की रहने वाली मध्याह्न भोजन रसोईया महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे 7 फरवरी की सुबह से अपने घर में ही पुलिस की निगरानी में हैं. रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्यों नजरबंद किया गया है.
नीलू ओगरे ने कहा कि इस समय वे किसी आंदोलन या हड़ताल में शामिल नहीं हैं. हम समय-समय पर संघ की मांगों को लेकर आंदोलन करते हैं. लेकिन इस समय कोई आंदोलन नहीं चल रहा है. मुझे घर के भीतर और बाहर महिला और पुरुष पुलिसकर्मी डेरा डाले हुए हैं.
वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभनपुर थाने में उनके खिलाफ नोटिस थी. जिसे देने के लिए पुलिस गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि नीलू ओगरे को नजरबंद नहीं किया गया है. वर्तमान में गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चल रहा है और शिकायतों के आधार पर पुलिस को वहां ड्यूटी पर लगाईं गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



