इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर ब्लैकमेल कर वसूला 2 लाख, परेशान दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, आरोपी प्रेमी सौरभ गिरफ्तार
Friendship on Instagram, then blackmailed and extorted 2 lakh rupees, distressed mother of two children committed suicide by hanging, accused lover Saurabh arrested
बिलासपुर : ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर दो बच्चों की मां के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाकर लगातार रुपए ऐंठने और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सकरी थाना क्षेत्र के लाखासार निवासी राधेश्याम यादव ने बताया कि 12 साल पहले उन्होंने गांव के रंजिता यादव से प्रेम विवाह किया था. उनके दो बच्चे हैं. 19 जनवरी की दोपहर 3 बजे उनकी पत्नी रंजिता यादव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उन्होंने थाने में लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया था. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में उनकी पत्नी रंजिता की तखतपुर खैरी निवासी सौरभ विश्वास पिता दीपक विश्वास से दोस्ती हो गई थी.
बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. इसी दौरान उसने दोनों की मोबाइल में फोटो ले ली. उसके बाद वह उनकी पत्नी को फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा. बदनामी के डर से उनकी पत्नी उसे 2 लाख रुपए दे चुकी थी. उसके बाद भी उसे पैसा देने के लिए युवक दबाव बना रहा था. 19 जनवरी को युवक ने पैसा भेजने के लिए उनके पत्नी मोबाइल में अपना बैंक एकाउंट और बार कोड भेजा था.
पति ने मामले की लिखित शिकायत सकरी थाने में की. इधर पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया. पुलिस मृतका को मोबाइल जब्त कर जांच में जुट गई. शनिवार को पुलिस ने जांच के बाद बीएनएस की धारा 108 के तहत जुर्म दर्ज कर प्रेमी सौरभ विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



