उधारी के पैसे मांगने पहुंचे घर, नहीं लौटाने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, कुछ ही घंटों के भीतर 1 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Arrived at home to demand money owed, failed to return, fatally attacked with sharp weapons, four accused including a minor arrested within hours, scooter seized

उधारी के पैसे मांगने पहुंचे घर, नहीं लौटाने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, कुछ ही घंटों के भीतर 1 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

रायपुर/तिल्दा-नेवरा : उधारी की रकम वापस नहीं मिलने से नाराज युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. तिल्दा-नेवरा पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर तीन आरोपियों और उनके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और करीब 70 हजार रुपए कीमत की  की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक तुलसी नेवरा निवासी दुर्गेश धृतलहरे से उधार दी गई रकम की मांग को लेकर देर रात आरोपी और उनका नाबालिग साथी हाथों में चाकू लेकर दुर्गेश के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर जबरन अंदर घुस गए. पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और चाकू से वार कर दुर्गेश की बाईं जांघ में गंभीर चोट पहुंचाई.
वारदात की खबर मिलते ही डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा-नेवरा में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज किया गया.
थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने जुर्म  दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की. मुखबिर की खबर पर तीनों आरोपियों और उनके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू जब्त किए गए. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया. जबकि नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार आरोपी
इन्द्रा सांवरा पिता टिंकू सांवरा उम्र 19 साल
विजय ध्रुव पिता स्व सलित ध्रुव उम्र 19 साल
वेदनारायण यादव उर्फ वेदू पिता अर्जुन यादव उम्र 21 साल
सभी निवासी तुलसी नेवरा 
एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB