प्रशांत साहू के मौत से गुस्साए युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री का फूंका पुतला, हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर शासन और प्रशासन जागता है - शैलेष पाण्डेय

Youth Congress angry over the death of Prashant Sahu burnt the effigy of the Home Minister after the High Court took cognizance the government and administration woke up Shailesh Pandey

प्रशांत साहू के मौत से गुस्साए युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री का फूंका पुतला, हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर शासन और प्रशासन जागता है - शैलेष पाण्डेय

छरछेद कांड में पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और आश्रितों को दें नौकरी : कांग्रेस

रायपुर : बलौदाबाजार जिला के ग्राम छरछेद में में जादू टोना के शक में हुई हत्या के मामले में कांग्रेस की जांच समिति ने कहा कि जिस तरह से नृशंस हत्याएं हुई हैं. यह सिर्फ सरकार की विफलता और नाकामी है. बलौदाबाजार कांड के बाद भी सरकार सचेत नहीं हुई. लोहारीडीह की घटना देखी. अंधविश्वास के कारण सुकमा में भी आरक्षक के साथ उनके चार परिवार के सदस्य की हत्या हुई. लगातार यह कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है. कांग्रेस ने मांग की है कि आरोपियों को कठोर से कठोर सजा हो. मृत परिवार के परिजनों को 50 लाख मुआवजा की मांग करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

प्रशांत साहू के मौत से गुस्साए युवा कांग्रेस ने गृहमंत्री का फूंका पुतला

रायपुर : रायपुर ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ साहू ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है पहले बलौदा बाजार कांड अब कबीरधाम(कवर्धा) जिले के लोहारिडीह गांव में साहू समाज के लोगों के ऊपर हुए आगजनी और पुलिस हिरासत में प्रशांत साहू की मौत, छत्तीसगढ़ में चरमराई कानून व्यवस्था और रायपर राजधानी में लगातार हो रहे चाकू बाजी, चोरी, चेन स्नेचर, हत्या, लूट, बलात्कार, के बड़ते अपराध के विरोध में रायपर ग्रामीण विधानसभा युवा कांग्रेस ने राजधानी के शंकर नगर चौक में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री का मुर्दाबाद के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन कर गृहमंत्री का पुतला दहन किया.
पार्षद राजा बंजारे, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आस मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संतोष डी, बिरगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बैसाखी सागर, संत कबीर दास ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर साहू. संत माता कर्मा ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्य निर्मलकर. मजदूर कांग्रेस सचिव लोकेश साहू, ब्लॉक महासचिव सुनील लहरे, राकेश यादव, आईटी सेल सचिव योगेश, संस्कार पांडेय, रवि सेन, नागेश बांसोड़, अरविंद सिंह, भूपेन साहू, रितेश सिंह, सतीश पांडेय, सौरभ सिंह, रामायण सिंह, रोशन यादव, जानू भार्गव, अविनाश निहाल, दलबीर सिंह गोल्डी, कोमल साहू, नवनीत साहू, राकेश पाल, सुफियान खान, मोहन बंजारे, राजू चेलक, रवि बंजारे, सूरज जैन, विशाल सोनी, महेश राजभर, अरविंद यादव, मुकेश, देवेंद्र टंडन, शंकर, महेंद्र महेश्वरी, ललित चेलक, यमन कुर्रे, उपेंद्र महेश्वरी, हेमंत पटेल, युवराज पटेल, पुरुषोत्तम साहू, नारायण साहू, रुपम साहू, गजेंद्र साहू, निलेश वर्मा, दिनेश देवगन, सतीश साहू, वरुण चटर्जी, प्रियंका उपाध्याय, नम्मू निषाद, प्रभात निषाद, जागेश्वर मोनू ठाकुर, बजरंग पटेल, सार्थक शर्मा और सैकड़ो की तादाद में युवा कांग्रेसजन मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

हाईकोर्ट संज्ञान लेता है तो शासन और प्रशासन जागता है, राज्यपाल जी मीटिंग लेते है तो सरकार गंभीर हो पाती है, मीडिया इन्वेस्टीगेशन करता है तब सरकार की ऑंख खुलती है

पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में जिस कदर अपराधों का आँकड़ा बढ़ रहा है चाहे वो राजधानी हो, न्यायधानी हो या फिर बस्तर या सरगुजा हो सभी क्षेत्रों में जुर्म बढ़ते जा रहे हैं. बीजेपी के विधायक भी बढ़ते जुर्म से डरे हुए हैं और मुख्यमंत्री जी से सुरक्षा बढ़ाने को पत्र लिख रहे हैं. अपराधों ने सारी सीमाएँ लांघ ली है. इससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अब चरमरा गई है और सरकार का कंट्रोल नहीं रह गया है. और जनता अब अपने आपको असुरक्षित और ठगा महसूस कर रही है. वारदातों का सिलसिला प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ख़ुद गृहमंत्री के जिले में बड़ी घटना हो चुकी है कि कलेक्टर और एसपी को हटाना पड़ रहा है. इससे साबित हो चुका है कि सरकार निरंकुश है और सिर्फ नौ महीने में सरकार ने अपराधों में एक बड़ा स्कोर बना लिया है और इससे भी बुरा कि सरकार जनता का यकीन खो चुकी है और डरी हुई है. और त्राहिमाम कर रही है. सरकार सिर्फ जश्न में डूबी हुई है और सभी नेता बस उत्सवों में डूबे हुए हैं.
प्रदेश में अपराधों का आँकड़ा सभी ज़िलों में बढ़ रहा है. हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी और अन्य घटनाओं से प्रदेश में डर का माहौल है और रोज प्रदेश के सभी जिले अपराधों से कांप रहे हैं. आम आदमी स्वतंत्र रुप से कहीं जा नहीं पा रहा है और कोलकाता जैसी घटनाएँ बढ़ती जा रही है. बलात्कार में मासूम से मासूम बेटियां भी सुरक्षित नहीं रह गई है. बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ बस एक नारा ही रह गया है.
प्रदेश में बलौदा बाजार और कवर्धा की घटना ने कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जहां पुलिस दमन नीति से निपटना चाह रही है. पुलिस का बर्बर व्यवहार ये बता रहा है कि अब हालात कंट्रोल में नहीं है और सरकार की पनाह में मौत हो जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. साय सरकार में इतनी जल्दी एसी हालत आ जाएगी ये सोचा नहीं था. लेकिन सच यही है कि अब सरकार अपनी पकड़ खो चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय ने कलेक्टर को 2 जुलाई को लिखे पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार जब ग़रीबों के मकान में बुलडोज़र चला रही थी तो स्थल में जाकर मैंने उन सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया था और उनकी बात जिला के कलेक्टर साहब को 2 जुलाई को पत्र के जरिए अवगत कराया था कि बहुत से लोगो को मकान नहीं मिला है और वो बेघर हो चुके हैं. और यह तकलीफ मैंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी को भी बताया था कि बेसहारा लोगो के मकान टूट रहे हैं. उनको मकान दिला दीजिए. लेकिन किसी की कोई सुनवाई नहीं हुई और आज एक महिला जब ज़िले के कलेक्टर के ऑफिस आत्मदाह करने की कोशिश करने के लिए गई तो ये इस बात का सबुत है कि ग़रीबों के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है और नकारात्मक है. विधायक भी वोट माँगने जब गए थे तो वहां वादा कर आए थे कि किसी का मकान नहीं टूटेगा. लेकिन आख़िर बुलडोज़र चला ही दिया. ये सरकार अहंकार की सरकार है और ग़रीबों की दुश्मन है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb