रायपुर की साईं बाबा हॉस्पिटल में गरीब बच्चो की आंखों का इलाज होगा मुफ्त, पावर के चश्मो से मिलेगी आजादी -डॉ. आशीष महोबिया

Childrens eye treatment will be free in Raipurs Sai Baba Hospital they will get freedom from power glasses Dr Ashish Mahobia

रायपुर की साईं बाबा हॉस्पिटल में गरीब बच्चो की आंखों का इलाज होगा मुफ्त, पावर के चश्मो से मिलेगी आजादी -डॉ. आशीष महोबिया

रायपुर : साईं बाबा हॉस्पिटल में गरीब लड़कियों की आंखों का इलाज मुफ्त होगा. अब गरीब और मध्यम वर्गीय लड़कियों को पॉवर का चश्मा नहीं लगाना पड़ेगा. अत्याधुनिक मशीनों से आंखों का इलाज होगा. SBH Hospital में गरीब लड़कियों को मुफ्त, चश्मा हटाने का लेजर (LASIK) ईलाज किया जाएगा.
डॉ. आशीष ने बताया कि साईं बाबा आई हॉस्पिटल आर्थिक रुप से कमज़ोर वर्ग की बच्चियों के लिए मुफ्त, चश्मा हटाने (LASIK) लेजर का ऑपरेशन “ROBOTIC TOUCHLESS” मशीन से करने का फैसला लिया है. इसके लिए कुछ अंत्योदय ग़रीबी रेखा कार्ड होना जरुरी है. अगर बच्चियां मापदंडों में आती हैं. तो उनका ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा. मध्यमवर्गीय है तो उनके लिए भी हॉस्पिटल द्वारा आधे दर पर ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी.
डॉ. आशीष महोबिया ने बताया कि आजकल की मशीनें इतनी एडवांस हो गई है कि वे चश्मा हटाने के ऑपरेशन की प्रक्रिया पुरी तरह दर्द रहित है. मरीज़ को कोई इंजेक्शन नहीं लगता. बल्कि ये प्रक्रिया बिना आपके आंखों को छुए किया जाता है. आप ऑपरेशन के फौरन बाद अपने घर जा सकते हैं. आपकी आंखों में पट्टी भी नहीं लगाना पड़ता है.
छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध डॉ आशीष महोबिया  ने बताया कि समय-समय पर उनके संस्थान साईं बाबा हॉस्पिटल द्वारा समाज के गरीब अंत्योदय परिवार तक उच्च स्तरीय इलाज की सेवा देने मे उनका संस्थान सदैव अग्रणी रहता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

Near Fafadih Choti Line,Raipur Chhattisgarh, Pin 492001
New Rajendra Nagar, Opp.Vijeta Complex, Raipur, Chhattisgarh
operation.eye@sbhhospital.com
dram@sbhhospital.com
Phone 7440777771
https://sbhhospital.com/eyehospital