भीख मांगते चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, ऑटो में घूम-घूम रेकी कर दे रहे वारदात को अंजाम
The gang that stole a gold chain by dodging it while begging was caught by the police they were roaming around in the auto and carrying out the crime
मुंगेली : भीख मांगते हुए चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा. बलौदाबाजार से मुंगेली, बिलासपुर आकर ऑटो में घूम-घूम रेकी करते थे. और घटना को अंजाम देते थे. मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र का मामला है.
मुंगेली जिले में थाना सरगांव अंतर्गत प्रार्थी शत्रुहन सिंह निवासी टिकैत पेंड्री जो अपने गांव मे हार्डवेयर की दुकान चलाता है उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 सितम्बर 2024 के सुबह वह अपने दुकान के सामने साफ-सफाई और रोड में पानी डाल रहा था. उसी दौरान तीन-चार महिला प्रार्थी के दुकान के पास जाकर ताली बजाकर पैसे दो कहने लगी और मांगने लगी और इसी दौरान प्रार्थी के पीठ, गर्दन को एक महिला छूने जैसा करते हुए बातचीत कर पैसा मांग की. तो प्रार्थी बोहनी नहीं हुआ है कहकर अपने पड़ोसी दुकानदार राकेश ध्रुव को बुलवाकर उस महिला को 50 रूपये दिलवाया. जिस पर महिलाएँ वहां से चली गई.
कुछ देर बाद प्रार्थी अपने गले में पहने सोने की चैन, वजन करीब 19.940 ग्राम, कीमत 1,23,000/- उसके गले मे नही था. काफी खोजबीन बाद उसे एहसास हुआ कि उक्त अज्ञात महिला, जो प्रार्थी के पीठ, गर्दन को छू रही थी. वही महिला चोरी कर अपने साथी अन्य महिलाओं के साथ भाग गई है.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध धारा सदर 303(2) बीएनएस के तहत थाना सरगांव में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की कार्यवाही के दौरान थाना सरगांव के निम्नांकित अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा आसपास से घटना के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर और दुसरे सबूतों के आधार पर मामले में शामिल भाटापारा जिला बलौदाबाजार के चार महिला संदेही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया.
पूछताछ करने पर उक्त महिला आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को घटना कारित करना बताया. और उनके निशानदेही और बयान के आधार पर प्रार्थी की सोने की चैन 19.940 ग्राम बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया.
इस मामले में शामिल महिला – (1) नीरा सांवरा पति देवकुमार उम्र 35 साल, (2) सुमित्रा सांवरा पति बीनू उम्र 40 साल, (3) ललिता पति राम उम्र 35 साल, (4) मानकी पति देउवा उम्र 32 साल सभी साकिनान भाठापारा जिला बलौदाबाजार के खिलाफ अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से 25 सितम्बर 2024 को गिरफ्तार किया गया. जिन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत भेजी जाती है.
इस मामले में कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरगांव डी. के. सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि अजय चौरसिया, सउनि मधुकर रात्रे प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक 159 राहुल यादव, आरक्षक 388 भंवर लाल आरक्षक 103 पंकज निर्णजक, महिला आरक्षक 395 प्रतिमा द्वारा की गई.
आरोपी :-
(1) नीरा सांवरा पति देवकुमार उम्र 35 साल
(2) सुमित्रा सांवरा पति बीनू उम्र 40 साल
(3) ललिता पति राम उम्र 35 साल
(4 ) मानकी पति देउवा उम्र 32 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



