ट्रेलर की चपेट में आए तीन लोग, एक की मौत, अनियंत्रित कोयला लोडर वाहन ने मारी टक्कर, 26 साल के युवक की गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Three people were hit by a trailer one died uncontrolled coal loader vehicle hit 26 year old youth lost his life villagers blocked the road

ट्रेलर की चपेट में आए तीन लोग, एक की मौत, अनियंत्रित कोयला लोडर वाहन ने मारी टक्कर, 26 साल के युवक की गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

ट्रेलर की चपेट में आए तीन लोग, एक की दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा : अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी सोनार से लौटते समय नेशनल हाइवे में ट्रेलर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक युवक का पैर बुरी तरह कुचल गया. दरअसल हादसे में तीन युवक थे. जिनमे से एक युवक का सर ट्रेलर के चक्के मे दबने से उसकी की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई.

अनियंत्रित कोयला लोडर वाहन ने मारी टक्कर, 26 साल के युवक की गई जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा में अंनियंत्रित कोयला लोड ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से 26 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह 13 सितंबर की रात करीब 10 बजे का है.
बताया जा रहा है कि धौंराभांठा जयस्तंभ पर मोटर साईकिल रिपेयरिंग का काम करने वाला आमगांव निवासी नीरज गुप्ता उर्फ मनवा पिता उमेश गुप्ता उम्र 26 साल रात को खाना खाने के बाद देर रात करीब 1 बजे दुकान में सोने के लिए जा रहा था. जैसे ही अपने दुकान के करीब पहुंचने वाला था. अचानक उडिसा बॉर्डर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कोयला लोड ट्रेलर वाहन ने लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते हुए युवक के ऊपर सीधे चढ़ा दिया और घसीटते हुए करीब 15 मीटर तक ले गयी. जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. शव के पूरे चीथड़े उड़ गए. शव इस तरह से क्षतिग्रस्त हो गई कि शव की हालत उठाने लायक नहीं रह गई.
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. और घटना स्थल पर सड़क खून से लाल हो गई. ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो जाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने देर रात से ही मुआवाजे की मांग को लेकर चक्काजाम शुरु कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशीत लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी.
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. तमनार पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया.
देर रात से चल रहा रहा चक्काजाम दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उस समय खत्म हुआ गाड़ी मालिक की तरफ से 2 लाख रुपये और शासन के द्वारा तात्कालिक सहायता राशि के रुप में 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb