कॉलेज में एडमिशन लेकर लौटे युवक ने कर ली आत्महत्या, बीमारी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

A young man who returned after taking admission in college committed suicide a villager suffering from illness committed suicide by hanging himself his family members were in bad condition after crying

कॉलेज में एडमिशन लेकर लौटे युवक ने कर ली आत्महत्या, बीमारी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

बीमारी से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर/पचपेड़ी : पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में रहने वाले धनुष यादव पिता चमरु यादव उम्र 74 साल किसी बीमारी से ग्रसित होकर मंगलवार सुबह 8:30 बजे के आसपास घर के पीछे बाड़ी में बेर के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया.
जिसको आसपास के ग्रामीणों ने देखकर मृतक के परिजनों को इसकी खबर दी. परिजनो ने पचपेड़ी पुलिस को खबर दी वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कॉलेज में एडमिशन लेकर लौटे युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

सुकमा : सुकमा जिले के कोंटा नगर से दुखद खबर सामने आई है. जनपद पंचायत कोंटा के विकास विस्तार अधिकारी के पुत्र ने खुदकुशी कर ली है. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोंटा नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 9 में मंगलवार को विकास विएस्टर अधिकारी के बेटे ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी मिलते ही कोंटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि युवक कॉलेज मे एडमिशन लेकर घर लौटा था. वहीं अभी तक खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस इस मामले की हर संभव एंगल से जांच कर रही है. घटना के बाद से घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है. नगर मे मातम छाया हुआ है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb