रेत माफियाओं ने अफसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ी वर्दी, एक अफसर का फूटा सिर, अस्पताल में भर्ती, हमलावरों में बच्चे भी शामिल
Sand mafia chased officers and beat them tore their uniforms one officers head was broken admitted to hospital children were also included among the attackers
कवर्धा : रेत चोरी रोकने गई वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से ग्राम डालामौहा के कुदूर झोरी नाला से रेत निकालकर परिवहन करने की खबर मिली थी. इस पर वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा. जिन्हें रेत माफियाओं ने दौड़ा- दौड़ाकर पीटा. वर्दी भी फाड़ दी. हमले में एक अफसर का सिर फूटा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
वारदात को अंजाम देने के बाद रेत माफिया फरार हो गए. मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने वन विकास निगम की टीम को पीटा है. हमलावरों में बच्चे भी शामिल थे.
15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में पंडरिया एसडीओपी पंकज पटेल ने बताया कि वन विकास निगम की टीम रेत खनन को रोकने के लिए गई थी. इस दौरान 15 से 20 लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस मामले पर सरकारी काम में शासकीय सेवकों से मारपीट और जान से मारने का प्रयास किया गया है. 15-20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बहरहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है. बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



