गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से देश की आम जनता परेशान, विरोध में ब्लाॅक कांग्रेस ने किया मैनपुर और धमतरी में उग्र प्रदर्शन,  प्रधानमंत्री का पुतला दहन

The common people of the country are upset due to the increase in the price of gas cylinders. In protest, Block Congress staged violent demonstrations in Mainpur and Dhamtari, burning the effigy of the Prime Minister.

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से देश की आम जनता परेशान, विरोध में ब्लाॅक कांग्रेस ने किया मैनपुर और धमतरी में उग्र प्रदर्शन,  प्रधानमंत्री का पुतला दहन

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में ब्लाॅक कांग्रेस ने किया मैनपुर में उग्र प्रदर्शन
गरियाबंद/मैनपुर : कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 की भारी बढ़ोतरी के विरोध और महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर सोमवार शाम 5 बजे ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया गया. बस स्टैंड मैनपुर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान कांग्रेस और पुलिस के बीच पुतला दहन को लेकर जमकर झुमा झटकी हुई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है.
गैस सिलेंडर की कीमतों में यह अचानक और भारी वृद्धि आम लोगों के साथ-साथ होटल व्यवसायियों, ढाबा संचालकों और छोटे व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है. सरकार ने बिना किसी पूर्व सूचना के रातों-रात दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया है. उन्होंने आगे कहा कि यह पहला मौका नहीं है. जब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. बल्कि पिछले कुछ समय से लगातार कीमतों में वृद्धि की जा रही है. जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है. ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा देश की जनता को गुमराह कर रही है.
कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण बिल के पक्ष मे रही है और 2023 मे महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है. जिसे लागू किया जाए. इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत, डोमार साहू, पारेश्वर नेगी, टीकम कपिल, भुनेश्वर नेगी, नजीब बेग, नीरा कपिल, गीता ठाकुर, दुलेश्वरी नागेश, रेवन दीवान, डिलेश्वर ध्रुवा, घनश्याम यादव, ब्रम्हकुमार ध्रुव, लिलेश चक्रधारी, लिलेश यादव, दयाराम यादव, सुकराम यादव और बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी सुरक्षा बल तैनात किये गये थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

धमतरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
धमतरी : कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की भारी वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया. शहर के गोल बाजार क्षेत्र में आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई को लेकर कड़ा रोष जताया. प्रदर्शनकारियों ने इस मूल्य वृद्धि को आम जनता और छोटे व्यापारियों पर सीधा आर्थिक प्रहार बताया.
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनावी प्रक्रिया समाप्त होते ही अचानक कीमतों में वृद्धि कर जनता को झटका दिया है. उनके मुताबिक पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी असहनीय है और इससे छोटे व्यवसाय प्रभावित होंगे.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए और आम उपभोक्ताओं को राहत दी जाए.
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया. तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. पार्टी नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं. बल्कि आम जनता के हितों की रक्षा के लिए है और इसे सड़क से लेकर सदन तक उठाया जाएगा.
प्रदर्शन में पूर्व विधायक लेखराम साहू, मोहन लालवानी, आनंद पवार, अरविंद दोषी सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t