नाला निर्माण घोटाले में सरपंच को गंवाना पड़ा अपना पद, पकड़ा गया 3.7 लाख का अतिरिक्त भुगतान, अफसरों पर भी गिरी गाज

Sarpanch lost his post in drain construction scam extra payment of Rs 37 lakh was caught officers also got punished

नाला निर्माण घोटाले में सरपंच को गंवाना पड़ा अपना पद, पकड़ा गया 3.7 लाख का अतिरिक्त भुगतान, अफसरों पर भी गिरी गाज

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में कार्य में लापरवाही और अनियमितता के मामले में दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत की सरपंच रुपवती चेरवा को सस्पेंड कर दिया गया.
नाली निर्माण में अनियमिता का है मामला 
सोनहत के अंतर्गत ग्राम कैलाशपुर में नाली निर्माण में बड़ा घोटाले की खबर प्रकाशित होने पर जिला स्तरीय जांच गठित समिति की जांच प्रतिवेदन अनुसार नाली निर्माण में सरिये का प्रयोग नहीं किया गया था. निर्मित नाली गुणवत्ताहीन पाई गई और सामग्री मद से 2.56 लाख रुपए का अतिरिक्त मूल्याकंन और सत्यापन व मजदूरी मद में 51 हजार रुपए अतिरिक्त भुगतान जैसे गंभीर आर्थिक अनियमितता व लापरवाही बरती गई थी.
सीईओ डॉ.चतुर्वेदी ने कार्यवाही की दी जानकारी 
इस मामले की जानकारी देते हुए सीईओ डॉ.चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत कैलाशपुर में महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत पक्की नाली निर्माण का काम स्वीकृत किया गया था. इस काम के लिए ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया था. नाली निर्माण गुणवत्ताहीन होने की शिकायत पर जिला स्तरीय टीम से अविलंब जांच कराई गई.
जांच में दोषी पाए गए ग्राम पंचायत सचिव रामप्रकाश साहू को फौरन सस्पेंड कर दिया गया. और तकनीकी सहायक सुरेश कुर्रे को भी पद से अलग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई.
साथ ही उक्त काम में घटिया निर्माण सामग्री प्रदाय करने वाले फर्म को ब्लेक लिस्ट में दर्ज किया गया. काम में घटिया निर्माण सामग्री प्रदाय करने वाले फर्म को ब्लेक लिस्ट में दर्ज किया गया. निर्माण एजेंसी के तौर पर सरपंच को भी अनियमितता का दोषी पाया है. जिसके बाद सरपंच को पद से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb