2 बच्चों की मौत से जादू-टोने के शक पर महिला की आंख फोड़कर की हत्या, तुमने काला-जादू किया कहकर ईंट-पत्थर से मारा, आरोपी रुपदेव गिरफ्तार
Woman killed by gouging out her eyes on suspicion of witchcraft due to the death of 2 children, beaten with bricks and stones saying you have done black magic, accused Roopdev arrested
बलरामपुर : बलरामपुर जिले में जादू-टोना के शक पर युवक ने 65 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. युवक ने महिला की आंख फोड़ दी और सिर पर ईंट से वार कर भाग निकला. युवक के दो बच्चों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई थी. एक बच्चे के आंखों से कम दिखाई देता है. युवक को शक था महिला के जादू-टोना की वजह से ये हादसे हुए. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी मुताबिक चांदो थाना अंतर्गत नवाडीहकला, पियारटोली निवासी तिलासो नाग उम्र 65 साल घर में अकेली थी. 24 फरवरी को मितानिन सीमा कुजूर ने फोन के जरिए तिलासो के दामाद कलेश्वर नाग निवासी नवाडीहकला को खबर दी कि उसकी सास तिलासो बाई का शव घर में पड़ा है. कलेश्वर नाग अपनी पत्नी की डिलेवरी कराने 18 फरवरी को अंबिकापुर गया था. खबर पर कलेश्वर ससुराल पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद था.
जब वह अंदर पहुंचा तो तिलासो बाई का शव जमीन पर पड़ा था. खबर पर चांदो पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा किया. तिलासो की एक आंख फूटी हुई मिली और सिर में चोट के निशान मिले. प्रथम दृष्टया पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए मामले की जाच शुरु की.
इस मामले में एसपी वैभव बैंकर ने टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिया. जांच के दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि गांव का ही बोडरा उर्फ रुपदेव नाग मृतिका तिलासो नाग पर जादू-टोना का शक करता था. दो साल पहले उसके एक लड़का और एक लड़की की पानी में डूबने और एक्सीडेंट से मौत हो गई थी. वर्तमान में छोटा बच्चे को आंख से कम दिखाई देता था. उसने तिलासो नाग को जादू-टोना करती हो कहकर पैर से मारा था.
चांदो निरीक्षक दुवेन्द्र सिंह टेकाम की टीम ने बोडरा नाग उर्फ रुपदेव को पकड़कर कड़़ाई से पूछताछ की तो उसने कत्ल करना कबूल कर लिया. आरोपी बोडरा नाग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे जानकारी थी कि तिलासो घर में अकेली है. बीती रात 11 बजे वह उसके घर गया. उसने नुकीली लकड़ी से पहले तिलासो बाई की आंख फोड़ दी. इसके बाद ईंट से कई बार वार कर दिया. घर को बाहर से बंद कर वह भाग निकला. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



