पिकअप से हो रही कोयला की तस्करी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, अवैध कोयले से भरा वाहन जब्त
Coal was being smuggled through a pickup truck, police arrested the accused and sent him behind bars, vehicle loaded with illegal coal was confiscated
राजपुर : बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान महान टू खदान के पास कोयला तस्करी करती एक पिकअप को जब्त कर चालक को 3 टन कोयला के साथ गिरफ्तार किया है. बीती रात तस्करों द्वारा एक पिकअप में तीन टन कोयला लेकर ईट भट्टा में खपाने जा रहा था. रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को देखकर पिकअप चालक भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पकड़े गए कोयले की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई जा रही है. कोयला गमला ईट भट्टा में खपाने जा रहा था.
राजपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस लगातार कोयला खदान के पास गश्त कर रही है. बीती रात गश्त के दौरान खबर मिली कि महान टू खदान पास से एक पिकअप से कोयला तस्करी की जा रही है. मौके में जाकर देखे तो महान टू खदान पास से एक पिकअप वाहन से तस्कर कोयला ले जा रहे थे. इसी बीच राजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन चालक के साथ पकड़ लिया.
थाना प्रभारी ने कहा कि पूछताछ में पता चला कि इसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप चालक हीराधन देवांगन निवासी गांधीनगर अंबिकापुर के द्वारा पिकअप से करीब तीन टन कोयला जिसकी कीमत 12 हजार है. को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



