मामूली विवाद में बेदर्दी से कत्ल, खौफनाक मंजर का घर के लोगों ने खुद बनाया वीडियो, वकील, अदालत का आपरेटर समेत मां-बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Brutal murder over a minor dispute, sensation created in the area after watching the live video of the murder, police arrested the lawyer, court operator and the parents
बिलासपुर : बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र मे मामूली जमीन विवाद में खूनी संघर्ष मे हत्या के खौफनाक मंजर का वीडियो सामने आया है. जिसमें डरे सहमे परिजनों के सामने देखते ही देखते उनके घर के चिराग की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक मंजर का घर के लोगो ने खुद ही वीडियो बनाया. इस मामले मे बिल्हा पुलिस की टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वकील, जिला न्यायालय बिलासपुर के आपरेटर समेत मां-बाप को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है.
मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़गन गांव का है जहां जमीन मे रास्ते को लेकर हुए मामूली विवाद मे में खेमाराम बंजारे उम्र 26 साल की सब्बल, लाठी और पत्थर से बेरहमी से कत्ल कर दिया. इलाके को दहला देने वाली वारदात मे चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. बिल्हा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
बिल्हा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उडगन मे 2 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे एक फीट का रास्ता के नाम पर विवाद करते हुए वकील मुकेश अंचल और उसका बड़ा भाई लक्ष्मण अंचल जो जिला न्यायालय बिलासपुर में ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है. जिन्होंने अपने मां-बाप श्याम अंचल और सीता अंचल के साथ मिलकर अपने पड़ोसी खेमचंद बंजारे को सब्बल लाठी और पत्थर से मार-मार कर हत्या कर दिया. जिसकी खबर बिल्हा पुलिस को दी गई. खबर पर मौके पर बिल्हा पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए सभी चारो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और घटना मे इस्तेमाल सभी हथियारों को जप्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



