मॉर्निग वॉक पर निकले 6 बच्चों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, सभी बच्चे हुए घायल, 2 की हालत गंभीर, सिम्स किया रिफर, चालक वाहन समेत फरार
Six children out on morning walk were crushed by a speeding pickup all the children were injured condition of 2 was critical SIMS referred driver absconded with the vehicle
जांजगीर चाम्पा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटराबोड में सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले 6 बच्चों को एक तेज रफ़्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे सभी बच्चे घायल हो गए. जिनमे से 2 बच्चों को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार की तड़के 4: 30 बजे सड़क किनारे टहल रहे कुटराबोड के आधा दर्जन बच्चों को जांजगीर की तरफ से आ रही एक पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया. जिससे 6 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनमे से दो बच्चों की हालत नाजुक है. पास ही नवनिर्मित मकान मे काम कर रहे लोगों ने इस घटना को देखा और फौरन एंबुलेंस को फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद एंबुलेंस पहुंची और घायलों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर कर दिया.
हादसा को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से तत्काल फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. घायल बच्चे कुटराबोड के ही रहने वाले थे. जो रोजाना की तरह मॉर्निंग वाक पर निकले थे. घायल बच्चों में प्रवीण कुमार पिता लीलाधर गढ़वाल उम्र 10 साल, हिमेश पिता ओम प्रकाश उम्र 18 साल, रविंद्र पिता नंद किशोर उम्र 18 साल, संजू पिता रोहित उम्र 12 साल, सुंदर पिता कैलाश उम्र16 साल,प्रशांत पिता जीतराम उम्र 12 साल शामिल है.
ग़ौरतलब है कि ठंड के समय अक्सर लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं. जिस जगह हादसा हुआ है वह मार्ग जिला मुख्यालय को ब्लॉक से जोड़ती है. साथ ही यह रोड रायपुर को जांजगीर से जोड़ती है. जिस वजह से 24 घंटे इस मार्ग पर बड़ी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. सुबह तड़के 4 बजे लोगों का सड़कों पर घूमना शुरु हो जाता है. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग सड़क के दोनों किनारे चलते रहते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



