रक्षाबंधन पर '1+1 ड्रिंक्स' का सोशल मिडिया में पोस्ट, 'द बियर कैफे' में भाई-बहनों के लिए शराब पार्टी का दिया न्योता, भारी बवाल के बाद प्रोग्राम रद्द

A social media post by 'The Beer Cafe' offering '1+1 drinks' and inviting siblings for a liquor party on Raksha Bandhan sparked a massive uproar, leading to the cancellation of the event.

रक्षाबंधन पर '1+1 ड्रिंक्स' का सोशल मिडिया में पोस्ट, 'द बियर कैफे' में भाई-बहनों के लिए शराब पार्टी का दिया न्योता, भारी बवाल के बाद प्रोग्राम रद्द

रायपुर : रक्षाबंधन त्योहार को शराब के साथ सेलिब्रेट करने 28 अगस्त को द बियर कैफे में नाइट पार्टी का आयोजन किया गया है. इसमें सिर्फ भाई-बहनों को फ्री बुकिंग पर ही प्रवेश दिया जाएगा. बुकिंग फाइंड यूअरवाइब. इन पर करना होगा. शुक्रवार शाम 7-8 वन प्लस वन शराब के पैग दिए जाएंगे और उसके बाद कराओके पर गाने का अवसर भी.. ‌इस तरह का मैसेज, पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने इसका विरोध करते हुए चेतावनी दी कि अगर रक्षाबंधन के दिन कल यह घटिया पार्टी हुई तो दल अपने हिसाब से कार्यवाही करेगा और उसका जिम्मेदार पार्टी आयोजक और क्लब वाले दोनों होंगे.
अंबुजा माल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद भाई बहनों के लिए आयोजित शराब पार्टी रद्द कर दिया गया. इससे पहले इस आयोजन की इंटरनेट पर गुपचुप तैयारी और बुकिंग की जा रही थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?