शहर में 24 घंटे में दूसरा गोलीकांड, खून से लाल हो रही सड़कें, बाइक सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चला दी गोली, हालत नाजुक, दहशत में लोग
Second shooting in the city in 24 hours, roads turning red with blood, unknown attackers shot a bike-riding youth, condition critical, people in panic
कोरबा : कोरबा जिले में लगातार दूसरी बार फायरिंग की घटना सामने आई है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. बाइक सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. यह वारदात जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोरबी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबी चौकी के बुढ़ापारा इलाके में देर रात उप सरपंच अपने साथी कृष्णा पाण्डेय पिता सुमन पाण्डेय उम्र 31 साल के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे. बाइक से कहीं जाने वाले थे. लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं होने से किक मार रहे थे. गाड़ी स्टार्ट होते ही अचानक पीछे से गोली चली. पहले तो उप सरपंच ने इसे मामूली आवाज समझा. लेकिन जब पीछे मुड़कर देखा. तो उनका साथी खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था. गोली उसकी रीढ़ की हड्डी में जा फंसी.
अज्ञात बदमाशों ने कृष्णा पांडेय पर गोली चला दी.गोली उसकी पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास लगी. जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई. घायल युवक को फौरन कटघोरा के जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे अन्य अस्पताल रेफर किया गया.
युवक हमलावरों को पहचान नहीं पाया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.
बता दें कि इससे पहले सराफा व्यापारी एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी को नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर गोली मारी थी. लुटेरे जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे. इस घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.
24 घंटे के भीतर दो गोलीकांड से कोरबा में दहशत फैल गई है. व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने इन दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



