गाली-गलौच करने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाश ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, आरोपी की तलाश रही पुलिस

Refusing to abuse cost the young man dearly, the miscreant entered the house and set the motorcycle on fire, police is searching for the accused

गाली-गलौच करने से मना करना युवक को पड़ा महंगा, बदमाश ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले, आरोपी की तलाश रही पुलिस

सक्ती : सक्ती जिले में कानून व्यवस्था की हालत गंभीर होती जा रही है. जहां अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है. हाल ही में एक घटना सामने आई है, जिसमें गाली-गलौच करने से मना करना युवक को महंगा पड़ गया. आरोपी संतोष पांडेय ने पीड़ित चंद्रकांत पांडेय के साथ मारपीट की और उनके घर में घुसकर मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया. इसके साथ ही आरोपी ने सिलाई मशीन को भी तोड़फोड़ दिया. यह घटना सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव की है और इसकी वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आगजनी और गुंडागर्दी की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित युवक चंद्रकांत पांडेय ने मालखरौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई,
इस मामले में कई धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. स्थानीय नागरिकों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और कानून-व्यवस्था में सुधार की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI