गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर विधायक ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, सिख संगठन ने लगाया मेडिकल कैंप लगाया, दवाइयां, स्कूल बैग, कॉपी मुफ्त वितरण
On the occasion of Guru Govind Singh's birthday, the MLA paid obeisance at the gurudwara, the Sikh organization organized a medical camp, distributed medicines, school bags, copies for free
रायपुर : आज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह नगर पंडरी में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. गुरुद्वारे में छत्तीसगढ़ सिख संगठन के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया था. जहां पर दवाइयां बिल्कुल निशुल्क प्रदान की गई और शिक्षा का लंगर भी लगाया गया था. जहां पर बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, कंपास बॉक्स निशुल्क प्रदान किया गया.
इस मौके पर पूर्वविधायक कुलदीप सिंह जुनेजा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, हरपाल सिंह भामरा, लवली अरोरा, राजेन्द्र सिंह टिंकू होरा, मनिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, यशवंत सिंह, गुरुभेज सिंह, गुरुचरण सिंह आदि मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
महासमुंद/बसना :गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव नगर स्थित गुरु गोविन्द सिंह सभा गुरुद्वारा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गुरु पर्व पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने गुरुद्वारे में पहुंच कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया. और गुरु पर्व पर आयोजित लंगर में सेवा दी. गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी. वही गुरुद्वारा प्रबंधक की तरफ से विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया.
विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी भक्ति और शक्ति के प्रतीक थे. गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सारा जीवन न्योछावर कर दिया यहां तक कि उन्होंने अपने साहिबजादो की भी कुर्बानी दे दी थी. मानवता और इतिहास में इसको भुलाया नहीं जा सकता. ये हम सबके लिए जरुरी भी है कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए.
विधायक ने कहा कि धर्म व संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ गुरु गोविंद सिंह की सोच थी कि न तो किसी से डरना चाहिए और न ही किसी को डराना चाहिए. मगर धर्म, संस्कृति व राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वाह करे और मानवता व समाज की सेवा करना भी जरुरी है.
इस मौके पर जशवंत सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जितेन्द्र त्रिपाठी, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, कामेश बंजारा, महेन्द्र सिंह अरोरा, विकास वाधवा, निर्मलदास, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, आकाश सिन्हा, पत्रकार सीडी बघेल, सुकदेव वैष्णव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



