कसडोल के सतनाम भवन से शुरु हुई कांग्रेस की दूसरे दिन की न्याय यात्रा, NSUI कार्यकर्ता बहा रहे पसीना, बैज के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल

Congresss second days Nyaya Yatra started from Satnam Bhawan in Kasdol NSUI workers are sweating 20 member team is contributing

कसडोल के सतनाम भवन से शुरु हुई कांग्रेस की दूसरे दिन की न्याय यात्रा, NSUI कार्यकर्ता बहा रहे पसीना, बैज के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को घेरते हुए एक बड़ा आंदोलन कर रही है जिसे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का नाम दिया गया है. यह न्याय यात्रा गिरौदपुरी धाम से शुरु होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में खत्म होगी.
कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शुरु हुई प्रसिद्ध गिरोधपुरी धाम से छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व और राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ संपत कुमार, जारिता मैडम, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद फूलों देवी नेताम, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडे, सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसद पूर्व सांसद, पीसीसी डेली गेट, आईसीसी डेली गेट, जिला अध्यक्ष, प्रदेश के प्रभारी एवं पदाधिकारी गणों की गरिमामय में उपस्थिति में शुरु हुई.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ लगातार यात्रा छत्तीसगढ़ में हो रहे आराजकता के माहौल के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनता से भी मदद करने की अपील की गई है. यह यात्रा छत्तीसगढ़ के समस्त भोली-भाली जनता के लिए है. जिनका छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रशासन द्वारा हक छीना जा रहा है. और जनता के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यह यात्रा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के दूसरे दिन का शुभांरभ कसडोल के सतनाम भवन से शुरु हुई. यात्रा के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर जा कर पूजा अर्चना किया. उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना की. यात्रा रवाना होने के पहले सेवादल के कार्यकर्ताओ ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्रगान का गायन किया.
दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरेगी यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी मे होगा. जहां दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना होगी. रात विश्राम रोहांसी मे होगा. दूसरे दिन यात्रा करीब 23 किमी चलेगी.
यात्रा में रोजाना 200 युवा कांग्रेस के नेता, 200 एनएसयूआई और 150 सेवादल के कार्यकर्ता, स्थाई यात्री के रुप में चल रहे हैं इसके अलावा 1500 प्रदेश भर के कांग्रेस जन स्थाई यात्री के रुप में चल रहे है, जो पूरे 6 दिन 130 किमी की यात्रा करेंगे, इसके अलावा स्थानीय जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हजारों की तादाद में क्षेत्रीय यात्रा के रुप में चल रहे हैं.
दूसरे दिन की यात्रा के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का दूसरा दिन है. पहला दिन छत्तीसगढ़ के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ गिरौदपुरी धाम बाबा गुरु घासीदास के तमोभूमि दर्शन करने के बाद शहीद वीर नारायण सिंह जी की स्मृति नमन के करने के बाद न्याय यात्रा शुरु की है.
कल लगभग 22 से 25 किलोमीटर चले कल का दिन ऐतिहासिक रहा. बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ की जनता ने हम लोगों को भी सम्मान और प्यार दिया उसके लिये धन्यवाद. आज का दिन भी 22 से 25 किमी की यात्रा होगी. छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ की जनता में एक नया संदेश जा रहा है. इस प्रदेश सरकार की नाकामियों को हम सफल हो रहे है. इसी का नतीजा है कि जिस-जिस क्षेत्र में न्याय यात्रा जा रही है. उस रास्ते की पूरे गांव की जनता इस न्याय यात्रा को स्वागत करने के लिये इंतजार कर रहे यह सबसे बड़ी बात है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

हमारा मकसद है इस प्रदेश को बचाना प्रदेश को शांति की ओर वापस लाना है. इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया. अपराध का गढ़ बना दिया. हमारी न्याय यात्रा का मकसद है कि अपराध रूक नहीं रहा. लेकिन कवर्धा में पिछले हफ्ते तीन साहू समाज के बेटों की हत्या हुई. उस घटना को सरकार रोक सकती थी.
आज एक साहू बेटे की फिर हत्या होती है और एक गंभीर रूप से घायल है. इस तरह से पूरे कवर्धा जल रहा है. गृह मंत्री का गृह जिला है. विधानसभा है वो संभल नहीं रहा है तो क्या प्रदेश संभालेंगे? मैं सवाल पूछता हूं मुख्यमंत्री, गृह मंत्री जी अपराध कब रुकेगा? अपराध को कौन रोकेगा? इसका जिम्मेदार कौन है? क्योंकि छत्तीसगढ़ जल रहा है. हमने बलौदाबाजार की घटना देखी. निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है. सतनामी समाज के निर्दोष लोग हमारे कार्यकर्ता, हमारे विधायक.
हफ्ते भर के अंदर दूसरी घटना कवर्धा में वहां पर निर्दोष लोगों को गिरफ्तारी कर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा और एक व्यक्ति को सरकार के गृह मंत्री के संरक्षण में, सरकार के संरक्षण में पुलिस लॉकअप में उसको इतना मारा जाता है कि साहू समाज की बेटा की मौत होती है. इसका जिम्मेदार कौन है? गृहमंत्री के इशारे पर हत्या हुई है क्या?
यह पूछना चाहते है. हम इसलिये छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का मकसद है कि हम उन पीड़ित परिवारों के लिये न्याय दिलाने के लिए, हक दिलाने के लिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत की है. आज दूसरा दिन है निश्चित रुप से ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ की इतिहास में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दर्ज होगा और न्याय यात्रा को आम जनता का जन समर्थन मिल रहा है.
दूसरे दिन की यात्रा में प्रमुख रुप से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक संदीप साहू, शेषराज हरवंश, कविता प्राण लहरे, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेष पांडे, यूडी मिंज, गुलाब कमरो, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, पारसनाथ राजवाडे, शैलेश नितिन त्रिवेदी, सुरेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, महामंत्री दीपक मिश्रा, पंकज शर्मा, प्रमोद तिवारी, विद्याभूषण शुक्ला, पीआर खुंटे, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, अशोक राज आहूजा, धर्मेन्द्र यादव, सकलेन कामदार, पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता शामिल हुए.

एनएसयूआई कार्यकर्ता बहा रहे पसीना

धमतरी : कांग्रेस की इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में एनएसयूआई के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरौदपुरी पहुंचकर इस न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. और स्थायी यात्री के तौर पर लगातार यात्रा मे चल रहे हैं दूसरे दिन भी 27 किलोमीटर की यात्रा मे ऊर्जा से भरपूर एनएसयूआई कार्यकर्ता चल रहे हैं. दूसरे दिन की यात्रा कसडोल से शुरु होकर लोहारसी मे रुकेगी.
इस न्याय यात्रा राजा देवांगन के साथ पारस मनी साहू, नोमेश सिन्हा, तेजप्रताप साहू, सुदीप सिन्हा, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, लक्की ध्रुव, राकेश नेताम, जय प्रकाश, नेकू प्रते, त्रिभुवन मंडावी, कृष्णा लहरे, अन्नू कुर्रे, विनय गायकवाड़ , यतीन्द्र, उदय साहू, अजय सिन्हा शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस के न्याय यात्रा मे बिलासपुर से भी बड़ी तादाद में शामिल हुए कांग्रेस नेता

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए बिलासपुर से विधायक कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, विधायक प्रत्याशी रहे श्रीमती रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री देवेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस के शहर महामंत्री समीर अहमद, प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेनन, विनोद साहू लक्ष्मीनाथ साहू पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र साहू, बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष, कोटा ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, रतनपुर के शीतल जायसवाल, मोहम्मद रमजान गौरी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरु असलम, महेंद्र गंगोत्री, सुधांशु मिश्रा, मोहम्मद मेराज खान, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा पांडेय, जितेंद्र पांडे, शिव बाल कौशिक समेत बिलासपुर के कई पदाधिकारी जो पूरे 5 दिन यात्रा में चलेंगे. बिलासपुर के नेता बड़ी तादाद में यात्रा में शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बीजेपी ने हरियाणा को बर्बाद कर दिया- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, “एक दशक में भाजपा ने हरियाणा की समृद्धि, उसके सपने और ताकत छीन ली है। अग्निवीर से देशभक्त युवाओं की आकांक्षाएं छीन ली हैं, बेरोजगारी से परिवारों की हंसी और महंगाई से महिलाओं की आत्मनिर्भरता छीन ली है।
नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में भाजपा ने हरियाणा की समृद्धि को नष्ट करके उसे बर्बाद कर दिया है।
गांधी ने एक्स’पर कहा कि एक दशक में भाजपा ने हरियाणा की समृद्धि, उसके सपने और ताकत छीन ली है. अग्निवीर से देशभक्त युवाओं की आकांक्षाएं छीन ली है. बेरोजगारी से परिवारों की हंसी और महंगाई से महिलाओं की आत्मनिर्भरता छीन ली है. काले कानून लाकर किसानों के अधिकार छीनने की कोशिश की है और नोटबंदी और गलत जीएसटी के जरिए लाखों छोटे व्यापारियों का मुनाफा छीन लिया है.
गांधी ने वादा किया कि कांग्रेस सरकार आने पर गारंटी देगी. उन्होंने कहा, दो लाख पक्की नौकरियां, नशा मुक्त हरियाणा, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, महिलाओं को 2,000 रुपये महीना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख की लागत से दो कमरों का मकान, 6,000 रुपये बुढ़ापा, विधवा और विकलांग पेंशन, पुरानी पेंशन की बहाली, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, तुरंत फसल मुआवजा, जातिगत जनगणना, क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये करना, साथ ही स्वास्थ्य को बचत, अधिकारों के संरक्षण से सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की बहार, हर परिवार सुखी और प्रफुल्लित – यह कांग्रेस की गारंटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की ‘आने वाली सरकार’ ‘दर्द के दशक’ को खत्म करेगी और पार्टी ने राज्य के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लिया है.
हरियाणा कांग्रेस द्वारा 5 अक्टूबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपना विस्तृत चुनावी घोषणापत्र जारी करने के बाद गांधी ने यह टिप्पणी की. इसमें किसानों के कल्याण के लिए एक आयोग का गठन, शहीद सैनिकों के परिवारों को 2 करोड़ रुपये, रोजगार सृजन के लिए श्रम-गहन इकाइयों को बढ़ावा देने और हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन करने समेत कई वादे किए गए हैं.
घोषणापत्र जारी करने के मौके पर हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेता मौजूद थे.
उन्होंने कहा, “आने वाली कांग्रेस सरकार ‘दर्द के दशक’ को खत्म करेगी. हर हरियाणावासी की उम्मीदों, आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करना हमारा संकल्प है. कांग्रेस के वादों को गिनाते हुए गांधी ने कहा कि पार्टी की सरकार दो लाख स्थायी नौकरियां, नशा मुक्त हरियाणा, 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, महिलाओं को 2,000 रुपये हर महिना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपये की लागत से दो कमरे का मकान, पुरानी पेंशन योजना को वापस लाना, बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को 6,000 रुपये प्रति माह पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा, जाति जनगणना और क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये करेगी। गांधी ने कहा, “बचत से लेकर स्वास्थ्य तक, अधिकारों की रक्षा से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, रोजगार का विकास, हर परिवार की खुशहाली – यही कांग्रेस की गारंटी है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आनंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की 20 सदस्यीय स्थाई टीम दे रही अपना योगदान

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के भी कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा यात्रा को लेकर गठित कोर कमेटी में शामिल पंडरिया के युवा नेता व जनसेवक आनंद सिंह के नेतृत्व में यात्रा को सफल बनाने कड़ी धूप में अपना पसीना बहा रहे हैं.
आनंद सिंह के नेतृत्व में कबीरधाम जिले की 20 सदस्यीय उनकी टीम यात्रा के पहले दिन से ही यात्रा में शामिल होकर अपना योगदान दे रही है. आनंद सिंह की इस टीम में कबीरधाम जिले से मुख्य रुप से प्रशांत सिंह, चंद्रभान कोसले, सौरब ठाकुर, कन्हैया रजक, गनीराम साहू, वाल्मीकि वर्मा, आरिफ़ ख़ान, अजय बंजारे, श्रवण साहू, शशि कुमार, अन्नू कृशे, विपिन यादव, सादाब भाई सहित अन्य युवा लगातार यात्रा की मुख्य व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले हुए हैं
यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी हांथो में तिरंगा झंडा, बैनर, पोस्टर लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार बढ़ते व अनियंत्रित अपराध, अराजकता तथा भाजपा शासन की विफलताओं को लेकर सामाजिक समरसता लाने, प्रदेशवासियों को भय और आतंक से मुक्ति दिलाने तथा प्रदेश में पुन: शांति व्यवस्था कायम करने की मंशा से यात्रा कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मुंगेली से जिला महामंत्री संजय यादव हुए शामिल

मुंगेली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई प्रसिद्ध गिरौधपुरी धाम में छत्तीसगढ़ न्याय  यात्रा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दीपक बैज  के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ समेत मुंगेली क्षेत्र से जिला महामंत्री संजय यादव एवं मुंगेली के कई पदाधिकारी जो पूरे 5 दिन यात्रा में चलेंगे. मुंगेली से नेता  कार्यकर्ता सहित बड़ी तादाद में यात्रा में शामिल हुए.