जिला बदर के आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर की शराब भट्ठी से लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम और सोने की अंगूठी जप्त

The accused of District Badar along with their associates looted a liquor distillery four accused arrested looted money and gold ring seized

जिला बदर के आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर की शराब भट्ठी से लूटपाट, चार आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम और सोने की अंगूठी जप्त

बिलासपुर : मंगला शराब भट्टी के पास लुटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम और सोने की अगूठी बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करने वाला मनीष कुमार कश्यप 4 दिसंबर 2024 को शाम करीब 4 बजे घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी से काम खत्म कर दीनदयाल कॉलोनी मंगला स्थित अपने घर वापस आ रहा था.
वह मंगला शराब भट्टी के पास पहुंचा था इसी समय चार लोग उनको रास्ते में रोक लिया और सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे. मारपीट करने से प्रार्थी अपनी मोटर सायकल सहित गिर गया. तब मोनू गौतम ने बलपूर्वक उसके फूलपेंट के जेब में रखे नगद रकम 2,000 रुपये निकाल कर छीन लिया. इसी समय अमीर खान भी उसके दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पहने सोने की अंगूठी जिसकी कीमत 12,000 रुपये है उसको बलपूर्वक छीन लिया. सभी लोग उससे मारपीट कर नगद रकम और सोने की अंगूठी को लूट कर दीनदयाल कॉलोनी तरफ भाग गए.
खबर पर जुर्म दर्ज किया गया और इसकी खबर वरिष्ठ अधिकारीयों को दी गई. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर ठीम तैयार कर आरोपीगणों को मंगला क्षेत्र में खोजबीन कर आरोपियों को पकड़ कर थाना लाया गया.
सभी आरोपियो से पुछताछ कर आरोपियों से लूटपाट किये गए नगदी रकम और सोने की अगूठी को जप्त किया गया और 5 दिसंबर 2024 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
आरोपीगणो का नाम
01. मोनू गौतम उर्फ हरिमंगल पिता धरम प्रकाश गौतम उम्र 30 साल निवासी पंचमुखी हनुमान मंदीर के पास कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला  बिलासपुर
02. अमीर खान पिता हमीद खान उम्र 29 साल शिव चौक कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. आसिफ खान पिता लतीफ खान उम्र 28 साल निवासी आजाद चौक मंगला बस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग
04. अथर्व तिवारी पिता स्व बालाराम तिवारी उम्र 28 साल निवासी एलआईजी 1003 दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI