फोन पर बात, बढ़ते गए जज्बात, 7 फेरों का वादा कर होटल में की मुलाकात, जिंदगी भर का जख्म देकर दुबई भाग रहा रंजीता गिरफ्तार

Talk on phone emotions increased meeting in hotel after promising 7 trips Ranjeeta who was running away to Dubai after giving lifelong injury arrested

फोन पर बात, बढ़ते गए जज्बात, 7 फेरों का वादा कर होटल में की मुलाकात, जिंदगी भर का जख्म देकर दुबई भाग रहा रंजीता गिरफ्तार

बिलासपुर : फोन पर हुई बात ने बातों ही बातों में दोनों के बीच गहरे जज्बात पैदा कर दिए. दिल ही दिल में नजदीकियां बढ़ती गई और फिर मिलने का वक्त आ गया. 7 फेरों का वादा कर होटल में मुलाकात हुई और फिर जिस पर सबसे ज्यादा यकीन किया, उस ने ऐसा जख्म दिया  जो जिंदगी भर याद रहेगा. शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मोपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वीजा पासपोर्ट की तैयारी के साथ आरोपी दुबई भागने की फिराक में था. जिसे मुंबई से पकड़ा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 सितम्बर 2024 को पीड़िता ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी ओडिशा से मोबाइल के जरिए जान पहचान हुई थी. 15 अप्रेल 2022 को आरोपी ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया.
इस रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी की पतासाजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया कि वह पुलिस की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा है. जहां से उसकी दुबई भागने की प्लानिंग थी.
वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
जिसके परिपालन में पुलिस सहायता केंद्र मोपका प्रभारी उप निरीक्षक रामनरेश यादव, आरक्षक दीपक खांडेकर द्वारा मुंबई जाकर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लाया गया.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट बाद से उसने भाग कर दुबई जाने की प्लान बनाई थी. इसके लिए ओडिशा से दुबई का जाने पासपोर्ट और वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और 28 नवंबर 2024 को दुबई जाने वाला था.
आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 साल पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम ओडिशा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI