घर में सो रही मां-बेटी को जहरीले करैत सांप ने डसा, धमतरी में डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम, मां का अस्पताल में इलाज जारी, हालत गंभीर

A mother and daughter sleeping at home were bitten by a venomous krait snake; a one-and-a-half-year-old girl died in Dhamtari, while the mother is undergoing treatment in the hospital and remains in critical condition.

घर में सो रही मां-बेटी को जहरीले करैत सांप ने डसा, धमतरी में डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम, मां का अस्पताल में इलाज जारी, हालत गंभीर

धमतरी/केकराखोली : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम केकराखोली में जहरीले सांप के डसने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ घर में सो रही थी. तभी करैत सांप ने दोनों को डस लिया. हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में मां-बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसकी मां की हालत नाजुक बताई जा रही है और अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
रात में सोते समय मां-बेटी को सांप ने डसा
मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी मरकाम अपनी करीब डेढ़ साल की बेटी मनस्वी के साथ घर में सो रही थीं. इसी दौरान जहरीला करैत सांप बिस्तर पर पहुंच गया और दोनों को डस लिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां की नींद खुली. इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई.
जिला अस्पताल ले गए परिजन
सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मां-बेटी को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद डेढ़ साल की मनस्वी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, संतोषी मरकाम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.
बच्ची की मौत से परिवार में पसरा मातम
मासूम बच्ची की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया. अचानक हुए इस हादसे से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक का माहौल बन गया. मासूम की मौत से ग्रामीणों में दुख और चिंता का माहौल है. वहीं, बच्ची की मां की गंभीर हालत को लेकर भी परिवार के लोग परेशान हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं.
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया. पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb