खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बाइक, एक ही परिवार के 3 भाइयों की मौत, 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव का माहौल गमगीन
A speeding motorcycle rammed into a stationary truck, resulting in the deaths of three brothers from the same family; two others, who were injured, passed away while undergoing treatment in Raipur, leaving the village in a state of deep mourning.
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में प्रेम धीवर, राज धीवर और खिलेश्वर धीवर की मौत हो गई. तीनों की उम्र 18 साल थी और वे आपस में मौसेरे भाई थे. एक युवक ने बलौदाबाजार में दम तोड़ा. जबकि रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती अन्य दो युवकों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरासी गांव के रहने प्रेम धीवर उम्र 18 साल, खिलेश्वर धीवर उम्र 18 साल और राज धीवर उम्र 18 साल निवासी पलारी ये तीन मौसेरे भाई नवरात्रि के मौके पर पलारी जा रहे थे. रायपुर-पलारी मार्ग पर घोटिया मोड़ के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए,
हादसे की खबर मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद प्रेम धीवर की बलौदाबाजार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वहीं, गंभीर रूप से घायल राज धीवर और खिलेश्वर धीवर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया था. इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई.
प्रेम धीवर और खिलेश्वर धीवर कोरासी गांव के निवासी थे. जबकि राज धीवर पलारी में रहता था. तीनों आपस में मौसेरे भाई थे और उनकी उम्र महज 18 साल थी. प्रेम के पिता दौदे में होटल चलाते हैं और प्रेम भी उनके साथ काम करता था. हादसे की खबर से परिवार में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
स्थानीय स्तर पर घोटिया मोड़ को दुर्घटना संभावित क्षेत्र यानी ब्लैक स्पॉट के रूप में जाना जाता है. यहां पहले भी सड़क हादसे होने की जानकारी सामने आती रही है. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी इंतजामों की जरूरत को सामने ला दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



