धान की कटाई करते वक्त मशीन में फंसा भतीजा, दो टुकड़ों में कट गया शरीर, घरवाले बोले- बेटे की हत्या हुई. जांच में जुटी पुलिस, गांव में तनाव
Nephew got trapped in the machine while harvesting paddy body cut into two pieces family members said son was murdered Police engaged in investigation
हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, धान कटाई के लिए जा रहा युवक हार्वेस्टर के काढा में गिरा
गोबरा नवापारा : नवापारा क्षेत्र में हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. घटना की खबर के बाद पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि धान कटाई के दौरान मृतक हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम मंदलोर भाठापारा निवासी बेलाराम ध्रुव की 4 नवंबर को हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 4 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे मृतक बेलाराम ध्रुव अपने खेत में धान की फसल कटाई के बाद गांव के ही फत्तेलाल देवांगन के खेत में धान कटाई कराने हार्वेस्टर में बैठकर जा रहा था. चालक लोमश साहू तेज गति से हार्वेस्टर चला रहा था.
इसी दौरान बेलाराम ध्रुव का बैलेंस बिगड़ गया और वह हार्वेस्टर के काढा में गिर गया. जिससे सिर, चेहरा और शरीर के अन्य जगहो पर गंभीर चोंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई. जिसके बाद घटना की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस आरोपी हार्वेस्टर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गोरखपुर : गोरखपुर की पिपराइच थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक खेत से धान का डंठल काटने के दौरान रीपर (धान काटने की मशीन) की चपेट में आने से लड़के की मौत हो गई. इस मामले में पूर्व प्रधान ने वर्तमान प्रधान के बेटे पर रंजिश के चलते भतीजे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. गांव में तनाव का माहौल है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पिपराइच थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पूर्व प्रधान रामचंद्र चौरसिया के भाई सुग्रीव के खेत से धान के फसल की कटाई हो चुकी थी. खेत में डंठल पड़ा हुआ था. इसी दौरान वर्तमान प्रधान चंद्रशेखर चौरसिया का बेटा उसी डंठल को काटने के लिए ट्रैक्टर में रीपर लगाकर पहुंचा. बता दें कि अपने खेत में ट्रैक्टर चलता हुआ देख सुग्रीव का 10 साल का बेटा विशाल भी वहां पहुंच गया और ट्रैक्टर पर सवार हो गया.
ग्राम प्रधान के पुत्र ने बताया कि मुझे पता ही नहीं चला कि विशाल कब ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीण व विशाल के परिजनों को हुई तो सभी घटनास्थल पर पहुंच गए. पूरे गांव में कोहराम मच गया और तनाव का माहौल भी बन गया.
खबर पर पहुंचे पूर्व प्रधान रामचंद्र चौरसिया ने कहा कि ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान से ही चंद्रशेखर हम हमारे परिवार से रंजिश रखते थे. वह हर वक्त इस फिराक में रहते थे कि हम लोगों का नुकसान कर दें. मेरा भतीजा विशाल ट्रैक्टर से गिरा नहीं, बल्कि गिराया गया है. उसे गिराकर रीपर से काटकर हत्या की गई है. ऐसा हो ही नहीं सकता कि ट्रैक्टर चलाने वाले के पास से कोई गिर जाए और उसको पता ही ना चले. दूसरी बात यह की जब हमारे परिवार से उसकी रंजिश थी तो मेरे खेत में वह डंठल काटने क्यों गया. शायद उसकी मानसा वही थी जो मैं आरोप लगा रहा हूं.
इस बारे में एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक किशोर के परिजन की शिकायत के मुताबिक पुलिस जांच कर रही है. सबूतों व तथ्यों के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



