जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने किया चाचा का कत्ल, सिर पर लोहे की रॉड मारकर ली जान, पुलिस ने आरोपी शीत कुमार को किया गिरफ्तार
Nephew killed uncle over land dispute killed him by hitting him on the head with an iron rod police arrested accused Sheet Kumar
धमतरी/भखारा/भठेली : धमतरी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, हत्या, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा कत्ल का मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भठेली से आया है जहां पर भतीजे ने जमीन विवाद को लेकर अपने चाचा के सिर पर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से क़त्ल कर दिया. यह घटना सुबह की बताई जा रही है. खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मामले की जांच की और आरोपी भतीजे शीत कुमार को फौरन गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक भतीजे शीत कुमार ढीढी पिता तिहारु राम ढीढी उम्र 41 साल साकिन वार्ड नंबर 11 ग्राम भठेली थाना भखारा जिला धमतरी और बिहारी लाल ढिढी के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. वही गुस्साए भतीजे ने आज सुबह चाचा से जमीन की बात को लेकर बहस करते हुए लोहे के पट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे घायल चाचा बिहारी लाल की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं खबर पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई. वहीं आरोपी भतीजे सीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है. पुलिस बिहारी लाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वही इस हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. लोगों में डर का माहौल बन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



