भाई-पिता ने तीर और सब्बल से हमला कर बेटे को उतारा मौत के घाट, प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के दौरान विवाद, दोनों आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Father and brother kill son by attacking him with an arrow and a crowbar following a dispute during the construction of a Pradhan Mantri Awas (government housing); both accused are absconding, and the police are searching for them.

भाई-पिता ने तीर और सब्बल से हमला कर बेटे को उतारा मौत के घाट, प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के दौरान विवाद, दोनों आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमगेंदा (सिरकी डुगरु) में एक ग्रामीण की कथित तौर पर तीर और सब्बल से हमला कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है.
दरवाजा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक मकान निर्माण के दौरान दरवाजा फिटिंग को लेकर परिजनों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि कहासुनी के दौरान अघन सिंह कोरवा ने अपने भाई रामदुलार कोरवा पर तीर-धनुष से हमला कर दिया. इसके बाद उनके पिता नंदू कोरवा ने सब्बल से रामदुलार के सिर पर वार किए.
मौके पर हुई ग्रामीण की मौत
हमले में गंभीर चोट लगने की वजह से रामदुलार कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी पिता-पुत्र के फरार होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मृतक की पत्नी बुधवारी कोरवा की शिकायत पर श्यांग थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.  पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने आरोपी अघन कोरवा उम्र 22 साल और नंदू कोरवा उम्र 65 साल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb