कबीरधाम में नशे की हालत में राहगीरों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवकों पर पुलिस ने कसा सिकंजा, 7 आरोपी युवक गिरफ्तार

Police tightened its grip on the youths who threatened to kill passersby in a drunken state in Kabirdham, 7 accused youths arrested

कबीरधाम में नशे की हालत में राहगीरों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवकों पर पुलिस ने कसा सिकंजा, 7 आरोपी युवक गिरफ्तार

कबीरधाम : पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में कवर्धा पुलिस ने मिनीमाता चौक पर उपद्रव कर रहे सात युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को टाल दिया. ये युवक नशे की हालत में राहगीरों से झगड़ा कर रहे थे. मारपीट कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे. पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर सार्वजनिक शांति बहाल की.
मिली जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर 2024 को कबीरधाम पुलिस पेट्रोलिंग टीम को खबर मिली कि मिनीमाता चौक पर कुछ युवक नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहे हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि आरोपी न सिर्फ राहगीरों से झगड़ा कर रहे थे. बल्कि आसपास के लोगों को गाली-गलौज कर धमका रहे थे. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा और आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.  
गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ थाना कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा इनके खिलाफ धारा 170/125, 135 (3) बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की गई है.  
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे युवाओं को अपनी आदतें सुधारनी होगी. वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस कार्रवाई में एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, प्रशिक्षु डीएसपी सिद्धार्थ सिंह, थाना प्रभारी लालजी सिन्हा और उनकी पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस टीम में शामिल आरक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शांति व्यवस्था बहाल की.  
पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने में मदद करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की खबर फौरन पुलिस को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI