तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक को लगा करंट, पेड़ से गिरने पर हुई मौत, इधर जंगल गए ग्रामीण पर भालू के किया हमला, बुरी तरह घायल, आंख बाहर

A young man who went to pluck tendu leaves got electrocuted and died after falling from a tree. Meanwhile, a villager who went to the forest was attacked by a bear and badly injured and his eye popped out

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक को लगा करंट, पेड़ से गिरने पर हुई मौत, इधर जंगल गए ग्रामीण पर भालू के किया हमला, बुरी तरह घायल, आंख बाहर

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक को लगा करंट, पेड़ से गिरने पर हुई मौत

रायगढ़/ घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी में तेंदुपत्ता तोड़ने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई.. युवक पेड़ पर चढ़ा तभी करंट लगने से वह पेड़ से गिर गया. वहीं दूसरे मामले में जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया. घटना के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी मुताबिक ग्राम पीलाबर राठिया सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने भलवाही पथरा जंगल गया था. भलवाही पथरा के जंगल मे स्थित पेड़ का तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. तेन्दु पेड़ के बगल मे 11 केवी का तार गुजरा है. पीलांबर राठिया पत्ता तोड़ते पेड़ का डंगल तार को चपेट मे आया अपर युवक जमीन मे गिरा. जिसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल घरघोड़ा लाया गया जहां डॉक्टर ने चेक करने पर बताया कि पिलाबर राठिया की मौत हो गई है.
परिजनों ने घरघोड़ा पुलिस को घटना की खबर दी. परिजनों की खबर पर थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है. एएसआई खेमराज पटेल मामले की जांच मे जुट गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

भालू के हमले से ग्रामीण घायल

कोरबा : वनमंडल कोरबा में तेंदूपत्ता सीजन 2025-26 के लिए हरा सोना संग्रहण का काम शुरु हो गया है. बड़ी तादाद में ग्रामीण इसे लेने जंगल पहुंच रहे हैं. ऐसे में उन्हें जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है. जो उन पर हमला कर रहे हैं. जिससे ग्रामीण घायल हो रहे हैं.
ऐसे ही एक घटना कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में घटित हुई. जिसमें तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गई ग्रामीण का खूंखार भालू से सामना हो गया. जिस पर भालू ने उस पर हमला कर पैर को नोंच डाला. भालू के हमले में जख्मी ग्रामीण को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदमुरा में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
वन विभाग के अनुसार ग्राम कुदमुरा निवासी जगदेव राठिया पिता दीनबंधु राठिया अन्य ग्रामीणों के साथ तेंदूपत्ता तोडने ग्राम में स्थित जंगल गया हुआ था. वह तेंदूपत्ता तोड़ने में मशगूल था कि एक पेड़ के नीचे छिपे भालू से उसका सामना हो गया. ग्रामीण को सामने देख भालू ने उस पर हमला कर दिया और पैर को नोंच डाला जिससे वह लहूलुहान हो गया.
भालू के हमले में जख्मी ग्रामीण ने मदद के लिए गुहार लगाई. जिस पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हमलावर भालू को भगाने के साथ एंबुलेंस बुलाकर ग्रामीण को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदमुरा पहुंचाया.      
जिसके बाद हादसे की जानकारी वन विभाग को दी. जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाने के साथ इलाज के लिए उसे तत्कालिक सहायता राशि रुपए 500 उपलब्ध कराया. ग्रामीण के परिजनों से कहा गया है कि वे घायल का बेहतर से बेहतर इलाज कराए. इलाज में खर्च राशि का वहन वन विभाग करेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

सरायपाली में भालू ने किया हमला

सरायपाली : ग्राम अमलीडीह निवासी दशरथ तेंदूपत्ता तोड़ते समय जंगली भालुओं का शिकार बन गया. भालुओं ने दशरथ को सिर को जहां बुरी तरह नोच दिया. तो वही एक आंख भी निकल गई है. नाजुक हालत मे उसे महासमुन्द के सोयम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अमलीडीह निवासी दशरथ सेठ जो कि गांव में ही छोटी किराना दुकान चलाता है. पत्नी, मां और दो बेटों के साथ वह दुकानदारी के साथ पास के ही जंगल मे तेंदूपत्ता भी तोड़ने जाता है.
खोखेपुर के जंगलों में बुधु घाटी के पास तेंदूपत्ता तोड़ते समय अचानक 3 भालुओं ने दशरथ पर हमला कर दिया. दशरथ को बुरी तरह से नोचते हुए सिर का ऊपरी हिस्सा, गर्दन और एक आंख को नोचकर निकाल दिया. तो वही एक हांथ बुरी तरह तोड़ दिया गया है. गंभीर रुप से घायल दशरथ को महासमुन्द के सोयम अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB