आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की करंट से गई जान, मौत के बाद शव को लगा दी आग, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

A lover who went to meet his girlfriend in the forest at midnight died due to electric shock, after death the body was set on fire, police arrested four accused

आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की करंट से गई जान, मौत के बाद शव को लगा दी आग, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलाईगढ़ : लापता की खोजबीन में लगी पुलिस को युवक तो नहीं मिला. लेकिन उसकी जली हुई राख मिली. युवक आधी रात जंगल में प्रेमिका से मिलने गया था. इसी बीच युवक शिकारियों के बिछाए जाल में फंस गया और करंट से उसकी मौत हो गई. लाश को ठिकाने लगाने शिकारी शव को घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर ले गए।.इसके बाद लाश को दो दिनों तक जलाया. ताकि कोई सबूत ही न बचे. कत्ल का जुर्म कबूल करने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. ययह मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरसीवां थाना क्षेत्र के बेलाडुला चौकी का है
मिली जानकारी के मुताबिक  प्रार्थी जगेश्वर साहू ने 5 फरवरी को अपने बेटे मनोज कुमार साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी में दर्ज कराई कि मनोज अपने गांव के ठेकेदार मनहरण साहू के साथ तेंदुदरहा गया था. लेकिन वापस नहीं लौटा. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरु की.
जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि घटना के दिन सुबह-सुबह राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानूसिंह नेताम और चैनसिंह जगत को तेंदुदरहा के खेतों की ओर जाते देखा गया था. पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया,
आरोपियों ने बताया कि 4 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वे अपने खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिजली के तार लगा रहे थे. अगले दिन सुबह 4 बजे तार में फंसकर कोई व्यक्ति झुलसा मिला. जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा, तो वह मनोज कुमार साहू था. जो करंट से बुरी तरह झुलस चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना से घबराकर आरोपियों ने सबूत मिटाने का फैसला किया. उन्होंने मृतक के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर ग्राम चारपाली से बोडा रोड के पास चिलमघाटी में एक खेत के पैरावट (खेत में रखा सूखा घास-फूस) में डाल दिया और आग लगा दी. अगले दिन वे मोटरसाइकिल से दोबारा मौके पर पहुंचे और शव को पूरी तरह जलाने के लिए उसमें लकड़ी और पैरा डालकर आग भड़का दी.
पुलिस ने आरोपियों के बयान और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर ग्राम पिरदा स्थित शांतिबाई बिंझवार के खेत में छानबीन की. वहां से जले हुए मानव कंकाल, हड्डियों के अवशेष, एक जला हुआ मोबाइल फोन और मृतक के पहने हुए चूड़े के टुकड़े बरामद किए गए. इसके बाद मामला साफ़ हो गया.
गिरफ्तार आरोपीयों में राजेश सिंह नेताम उम्र 26 साल, पिता समारु सिंह नेताम) गौरसिंह सिदार उम्र 29 साल, पिता कार्तिक सिंह सिदार)भानूसिंह नेताम उम्र 23 साल, पिता लवन सिंह नेताम) चैनसिंह जगत उम्र 36 साल, पिता मानसिंह जगत) सभी निवासी ग्राम तेन्दुदरहा, चौकी बेलादुला, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और विद्युत करंट बिछाने के लिए इस्तेमाल किए गए जीआई तार को जब्त कर लिया गया है. उनके खिलाफ धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 26 फरवरी 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI