चरित्र शंका में पत्नी की टांगी से जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई, विडियो हुआ वायरल, शराब के नशे में धुत्त पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Due to suspicion of character wife was brutally attacked with a leg and beaten video went viral police arrested drunken husband

चरित्र शंका में पत्नी की टांगी से जानलेवा हमला कर बेरहमी से पिटाई, विडियो हुआ वायरल, शराब के नशे में धुत्त पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चरित्र शंका में पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, विडियो हुआ वायरल, शराब के नशे में धुत्त पति हुआ गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दिया. घटना का कारण पति द्वारा पत्नी पर चरित्र को लेकर शक करना बताया जा रहा है. ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है.
घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नशे में धुत पति ने पत्नी को बेरहमी से मारा. जिस पर ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास भी किया. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
वाड्रफनगर पुलिस चौकी के अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी. इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है. और लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

चरित्र शंका पर पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार

अंबिकापुर : चरित्र शंका पर युवक ने 3 सितंबर को टांगी से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक नानो टोप्पो ग्राम कोसगा घुटरापारा थाना लखनपुर की रहने वाली है. वह 9 सितंबर को अपने घर में बच्चों के साथ सोई थी. इस दौरान इसका पति अनिल टोप्पो बाहर से दरवाजा बंद कर घर से बाहर चला गया और देर रात को आकर दरवाजा खोलने के लिए चिल्लते हुए गाली गलौज करने लगा. अंदर से पत्नी बोली की दरवाजा बाहर से बंद है. इस पर पति दरवाजे को लात मारकर खोला और अंदर घुसा. इसके बाद पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाकर उस पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया.
इससे महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई. महिला को इलाजा के लिए लखनपुर सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य होने पर महिला ने 22 अक्टूबर को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई. पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb