पशु तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने छापेमारी कर 37 मवेशियों को बूचड़खाने जाने से पहले 4 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Crackdown on cattle smuggling, police conducted raid and arrested 4 cattle smugglers and sent them to jail before 37 cattle could be taken to the slaughterhouse

पशु तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने छापेमारी कर 37 मवेशियों को बूचड़खाने जाने से पहले 4 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पशु तस्करी के खिलाफ बिलाईगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी कर 37 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया. जिन्हें अवैध तरीके से झारखंड ले जाकर बेचने की प्लान थी. इस कार्रवाई में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलाईगढ़ पुलिस को मुखबिर से मवेशी तस्करी की खबर मिली. जिसके आधार पर थाना प्रभारी शिव कुमार धारी के नेतृत्व में ग्राम मिरचीद के पास नदी किनारे छापेमारी की गई. मौके पर 37 मवेशी इकठ्ठा पाए गए. जिन्हें तस्करी कर झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जाना था. पुलिस ने वहां से तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं. जो तस्करी में उपयोग की जा रही थीं.
पुलिस की जांच में जिन चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. उनके नाम खेमचंद यादव, टेकराम जाटवर, शिवरात्रि चंदेल और रमेश यादव बताए गए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे अपने अन्य साथियों राजकुमार साहू निवासी मिरचीद और बुदरु यादव निवासी गंतुला के साथ मिलकर किसानों से गाय-बैल खरीदते थे और झारखंड के खरीदारों को बेच देते थे.
इस कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर तीन मोटरसाइकिल (HF डिलक्स CG04 LV 3805, Honda SP CG22 U 1497, Pulsar CG11 BK 8223) छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मवेशियों की अनुमानित कीमत ₹1,85,000 और मोटरसाइकिलों की कीमत ₹1,20,000 आंकी है. कुल जब्ती की कीमत ₹3,05,000 है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपीगण
खेमचंद यादव पिता जीवन यादव, उम्र 28 साल निवासी ग्राम नगरदा, थाना बिलाईगढ़
टेकराम जाटवर पिता धनसाय जाटवर, उम्र 28 साल निवासी वार्ड 03, जागड़े मोहल्ला, ग्राम परसाडीह
भट्ठे उर्फ शिवरात्रि चंदेल, उम्र 42 साल, निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण
रमेश यादव पिता बुड़गा राम यादव, उम्र 50 साल निवासी धरदेई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB