समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसान, सैकड़ों कृषक गिरफ्तार, नाराज कृषकों ने किया चक्काजाम
Farmers came out to surround the Collectorate in tractor-trolley to get legal status of support price, hundreds of farmers arrested, angry farmers blocked the road
महासमुंद : महासमुंद जिले में आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करने खैरझिती से निकले थे जिसे जिला पुलिस ने तुमगांव चौंक पर रोक लिया. नाराज किसानों ने घंटों चक्का जाम कर दिया. इस बीच पुलिस और किसानों के बीच जमकर झड़प हुई. जिसके बाद रैली निकाले किसानों को नदीमोड और तुमगांव में सैकड़ों किसानों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिकआज किसान अपनी सभी फसलों का समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिलाने सहित 12 सूत्रीय मांगों और करणी कृपा उद्योग के सभी अवैधानिक कार्य, औद्योगिक प्रदूषण, शासकीय भूमि,काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, किसानों की भूमि, छसपा किसान मोर्चा की भूमि पर बलात कब्जा, सशर्त डायवर्सन जैसे अपराध पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने वाले थे. जिन्हें पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक का आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



