घरेलू मवेशी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में आरोपी बाबूराव को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा जब्त
A domestic cattle was beaten to death. Police arrested Baburao on animal cruelty charges and seized the hammer used in the crime.
दुर्ग : दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने घरेलू मवेशी को लोहे के हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी 2026 को पुलिस को खबर मिली कि छावनी थाना क्षेत्र के जलेबी चौक के पास सुंदर नगर नाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घरेलू पशु के साथ अमानवीय क्रूरता की है. घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पशु मृत अवस्था में मिला. शुरुआती जांच में पता चला कि पशु को लोहे के हथौड़े से बुरी तरह पीटा गया था.
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबुत जुटाए और अपराध क्रमांक 81/2026 दर्ज किया. भारतीय न्याय संहिता की धारा 325(3) बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान बाबूराव उर्फ पण्डू उम्र 55 साल के रुप में की. जो दुर्ग के छावनी का निवासी है. पुलिस ने 6 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का हथौड़ा भी मौके से जब्त कर लिया है .जिसे मामले में अहम् सबूत के रुप में शामिल किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



