होली के दिन प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इकलौते बेटे और नाबालिग छात्रा की मौत से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
On the day of Holi, a loving couple committed suicide by hanging themselves, the death of their only son and a minor student created a stir in the area, police started investigating
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी से पहले एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पूरा मामला संजारी चौकी क्षेत्र के भीमपुरी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 और 14 मार्च के बीच की डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी चौकी अंतर्गत भीमपुरी गांव में 16 साल की नाबालिग छात्रा और 23 साल के लोमेश साहू ने होली के दिन खुदकुशी कर ली.
मृतक युवक अपने मामा के गांव में रहता था. होली के दिन अपने पैतृक गांव आया और रिश्तेदारों से घर की चाबी मांगी। जब वह अपने मामा के गांव वापस नहीं लौटा। और फोन का कोई जवाब नहीं दिया। तो परिजन उसे ढूंढते हुए उसके पैतृक घर पहुंचे थे. इस दौरान अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए. कमरे में नाबालिग छात्रा और युवक फांसी पर लटके मिले.
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक युवक पेशे से ड्राइवर था और अपने मामा के घर रहता था. युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था. जबकि उसकी मां दूसरे प्रदेश में काम करती थी. जब वह होली में अपने गांव गया तो किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाने जा रहा है.
ग्रामीणों के मुताबिक परिवार की असहमति और समाज के बंधनों के बीच अपने रिश्ते को मंजूरी न मिलने से दुखी होकर दोनों ने आखिरी होली मनाई. और दोनों ने अपना जिंदगी की खत्म कर लिया. इस मामले पर संजारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया है. घटना के बाद पुलिस दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



