दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने कॉलेज जा रही साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर, हादसे में मौके पर याचना गई जान, ड्राइवर गिरफ्तार
Painful road accident pickup hit a student riding a bicycle going to college she lost her life on the spot in the accident driver arrested
बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सायकिल से कॉलेज जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी. हादसे में छात्रा की मौत हो गई. यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच की है. घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परसतराई निवासी मृतका छात्रा याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख उम्र 19 साल अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. वह अपने गांव परसतराई से सायकल से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी.
इसी दौरान चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान जा रहे पिकअप नम्बर CG05 AK 8834 ने छात्रा को ठोकर मार दी. जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है.
पिकअप में चालक के अलावा उनकी पत्नी व एक बच्चा भी मौजूद था. जो सुरक्षित हैं. याचना देशमुख अपने पिता टिकेश्वर देशमुख और माता की इकलौती बेटी थी. उनका एक छोटा भाई भी है.
घटना के बाद मृतका के गांव में मातम छा गया। वहीं, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के पिता किसानी कार्य करते हैं. घटना के बाद अर्जुंदा थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



