तेज रफ्तार ट्रेलर ने छात्र को मारी टक्कर, गाड़ी के नीचे फंसी बाइक, सड़क किनारे छोड़ ड्राइवर और हेल्पर हुए फरार, नाराज लोगों ने किया चक्का जाम
A high speed trailer hit a student the bike got stuck under the car the driver and helper ran away leaving it on the roadside angry people blocked the road
बिलासपुर : एक दिल दहला देने वाली घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक छात्र को टक्कर मार दी. यह हादसा तुरकाडीह ओवरब्रिज के पास हुआ. टक्कर के बाद छात्र ट्रेलर के नीचे फंस गया. घटना के बाद ड्राइवर और हेल्पर ने छात्र को निकालकर सड़क किनारे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद छात्र को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
इस घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. जिससे लोग बेहद आक्रोशित हैं. कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और हेल्पर की तलाश शुरु कर दी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
परिजनों से सड़क किनारे वीडियो कॉल में बात कर रहा था युवक, ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत, चक्का जाम
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं. रायगढ़ जिले में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मामला तमनार थाना क्षेत्र के हुकराडीपा चौराहे का है. हादसे के बाद घंटों चक्का जाम रहा. जिसमें लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार भी उपस्थित रही.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हुकराडीपा चौक के पास रविवार की शाम 4 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर नम्बर CG13 HV 3857 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे फोन में अपने परिजनों से बात कर रहे युवक मधु बगरती उम्र 33 साल निवासी झारसुगडा ओडिसा को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि मृतक मधु बगरती तमनार क्षेत्र में रहते हुए गाड़ी चलाने का काम करता था. घटना के पहले वह अपनी गाड़ी को खड़ी कर सड़क किनारे अपने परिजनों से वीडियो कॉल में बात कर रहा था. तभी तमनार के तरफ से डोंगामहुआ की तरफ जा रही ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना से गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए. मृतक के परिजनों के आने के बाद ही शव को उठाने की जिद पर अड़े रहे. आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे है. ग्रामीणों के साथ-साथ लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार भी मौके पर चक्काजाम में बैठी हुई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक को घटनाकरित वाहन के ट्रांसपोर्टर के द्वारा 1 लाख मुआवजा और शासन की तरफ से 25000 तात्कालिक मुआवजा राशि दी गई है. जिसके बाद वहां से चक्काजाम हटा और घंटो चले चक्काजाम के बाद आखिरकार देर शाम इस मार्ग पर आवागमन शुरु हो सका.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अज्ञात हाइवा ने बाइक सवारों को पीछे से मारी ठोकर, 2 घायल, 1 की हालत नाजुक ,सिम्स रेफर
बिलासपुर/मस्तुरी : बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए. जिनमे से एक की हालत नाजुक बनी हुई है. मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदपरसदा मेन रोड पर सोमवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास टिकारी निवासी लखन यादव पिता धना यादव उम्र 40 सालअपने एक अन्य साथी प्रकाश यादव पिता बरन यादव उम्र 23 साल के साथ अपने बाइक नम्बर CG11 AT 8136 में सवार होकर मस्तूरी से वापस अपने गांव टिकारी जा रहे थे.
तभी वेदपरसदा के बस स्टेंड के पास पीछे से अज्ञात हाइवा ने बाइक को जोरदार ठोकर मार मौके से मल्हार की तरफ फरार हो गया, वही हाइवा की ठोकर से बाइक सवार लखन यादव और प्रकाश यादव दोनो नीचे गिर गए, जिससे लखन के शरीर के अन्य हिस्सों सहित चेहरे पर गंभीर चोट आई है.
साथ ही प्रकाश को हल्की चोटे आई है. जिसे सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 और डायल 108 को इसकी खबर दी. जिसके बाद दोनो गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद डायल 108 की मदद से घायलों को लेकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
जहां लखन यादव की नाजुक हालत को देखते हुए सिम्स बिलासपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. वही मस्तूरी पुलिस फरार अज्ञात हाइवा की पता तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



