जन्मदिन बना डेथ-डे, पेड़ से टकराई गाड़ी, दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने आए, उसी के खून से सन गई कार, दो छात्रों की मौत, 4 बच्चे घायल

Birthday turns into death, car crashes into a tree; friend wishes him a happy birthday, car stained with his blood; two students dead, four children injured

जन्मदिन बना डेथ-डे, पेड़ से टकराई गाड़ी, दोस्त को जन्मदिन की बधाई देने आए, उसी के खून से सन गई कार, दो छात्रों की मौत, 4 बच्चे घायल

कांकेर : कांकेर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. और 4 लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. वहीं पुलिस की टीम ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोविंदपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 30 में सुबह साढ़े 4 बजे स्विफ्ट डिजाय कार से सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा जा रहे थे. कार 16 साल का छात्र भावेश गजबल्ला चला रहा था. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार में सवार दो छात्रों युवराज उम्र 15 साल और वेदान्त की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. दर्दनाक सड़क हादसे में मृत एक छात्र वेदांत का आज ही जन्मदिन भी था.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है. वहीं पुलिस की टीम ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
भावेश गजबल्ला उम्र 16 साल और आयुष उम्र 15 साल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. दो अन्य छात्र रोहन ध्रुव उम्र 19 साल और हर्ष मसीह का इलाज कांकेर मेडिकल कालेज में जारी है. हादसे का शिकार हुए सभी छात्र कांकेर शहर के ही रहने वाले है.
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि नाबालिग छात्र रात भर कार लेकर घर से बाहर थे और परिजनों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई और अगर परिजनों को इस बात की जानकारी थी तो नाबालिग के हाथ में कार सौंपने वाले परिजन भी इस हादसे में बराबर के दोषी हैं
हादसे में मृत दोनों छात्र अपने घरों के इकलौते चिराग थे. दोनों के पिता की भी मौत हो चुकी है. ऐसे में हादसे के बाद दोनों छात्रों को मां का रो रो कर बुरा हाल है. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि सभी छात्र रात करीब साढ़े 11 बजे घर से निकले थे और जिस छात्र का जन्मदिन था. उसे रात करीब 3 बजे उसके घर से अपने साथ लिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB