कबीरधाम की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी अनिल डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, पत्नी बनाकर हैदराबाद में काम कर रही पीड़िता बरामद

Anil, accused of raping a minor girl from Kabirdham under the pretext of marriage, has been arrested after a year and a half; the victim, whom he had taken to Hyderabad and was living with as his wife, has been recovered.

कबीरधाम की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी अनिल डेढ़ साल बाद गिरफ्तार, पत्नी बनाकर हैदराबाद में काम कर रही पीड़िता बरामद

कबीरधाम/कुंडा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में डेढ़ साल बाद नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी अनिल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी  नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया था. बीते डेढ़ साल से पत्नी बनाकर हैदराबाद में काम करा रहा था. यह मामला कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र का है.
कुंडा थाना प्रभारी कार्तिकेश्वर जांगड़े ने बताया कि डेढ़ साल पहले नाबालिग लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच जारी थी. इसी बीच पता चला कि आरोपी अनिल साहू पिता लालजी साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना चिल्फी जिला मुंगेली के कब्जे में पीड़िता है. पुलिस ने गजबेल थाना सिद्वीपेट राज्य तेलंगाना से पीड़िता को बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?