स्वामी आत्मानंद स्कूल में 11वीं के छात्र पर एसिड से हमला, स्टूडेंट को किया गया रेस्टीगेट, टीचर को दिया सावधानी बरतने का निर्देश, होगी जांच
Acid attack on 11th class student in Swami Atmanand School, student was rusticated, teacher was instructed to be careful, investigation will be done
बिलासपुर : तखतपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में एक गंभीर घटना सामने आई है. जहां कक्षा 11वीं के छात्र पर प्रैक्टिकल करते समय एसिड डाल दिया गया. यह घटना 8 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे हुई.
छात्रों के बीच आपसी नोकझोंक हुई जिसके बाद कक्षा 11 के छात्र अयान ने साथी छात्र ईशा के पीठ पर एसिड डाल दिया. जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया. घटना के बाद ईशा राज को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए लाया गया.
ईशा राज के पिता ने बताया कि यह स्कूल में पहली बार नहीं हुआ है. बल्कि इससे पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं. लेकिन प्राचार्य से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने कार्यवाही की मांग की है.
इस मामले में बीईओ कामेश्वर बैरागी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और स्कूल के प्राचार्य से इस पर बातचीत की जाएगी.
स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य मौशमी रॉबिंसन ने बताया कि दोनों छात्रों के अभिभावकों से चर्चा के बाद आरोपी छात्र अयान को 20 जनवरी तक निलंबित किया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाइश देकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई है.
वहीं इस मामले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य मौसमी रॉबिंसन ने बताया कि 11वीं कक्षा के एक विद्यार्थी के ऊपर ही उसके ही कक्षा के बच्चे ने फिनोल क्रिस्टल डाल दिया था. जिसका रिएक्शन एसिडिक होता है. इससे उसके गर्दन और पीठ में फफोले हो गए हैं. एसिड डालने वाले छात्र को 20 तारीख तक निष्कासित कर दिया गया है. केमिस्ट्री के टीचर निधि तिवारी को मौखिक रुप से चेतावनी दी गई है कि प्रैक्टिकल करवाते समय सावधानी बरती जाए और लैब में 10 -10 की तादाद में बच्चों को लैब में प्रैक्टिकल कराया जाए.
इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने कहा कि बीईओ कामेश्वर बैरागी को घटना की पूरी जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्वामी आत्मानंद स्कूल में एसिड डालने का मामला बहुत गंभीर है. अगर उस बच्चे के चेहरे या आंख में पड़ता तो शायद उस बच्चे की आंख की रोशनी जा सकती थी या उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस सकता था.
इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है. वही इस घटना के बाद स्कूल मे खौफ का माहौल है. बिलासपुर शिक्षा अधिकारी ने इस घटना पर रिपोर्ट तलब की है और मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



