मां की मौत का सदमा नहीं कर सका बर्दाश्त, 3 महीने से गुमसुम इकलौते बेटे ने जहर खाकर दी जान, कॉलेज स्टूडेंट ने खाई चूहामार दवाई

Unable to bear the shock of his mother's death, the only son, lost for three months, committed suicide by consuming poison. College student consumed rat poison.

मां की मौत का सदमा नहीं कर सका बर्दाश्त, 3 महीने से गुमसुम इकलौते बेटे ने जहर खाकर दी जान, कॉलेज स्टूडेंट ने खाई चूहामार दवाई

कोरबा : कोरबा जिले में अपनी मां की मौत के बाद एक बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मोहरियामुड़ा के रहने वाले विक्रम कुमार मनहर उम्र 19 साल की मां की बीमारी से मौत हो गई थी. 3 महीने तक बेटा सदमे में था. 6 फरवरी को उसने चूहामार दवाई खा ली. यह मामला हरदीबाजा थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था. वह बीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था. लेकिन मां के जाने के बाद उसने पढ़ाई भी छोड़ दी. जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है.
विक्रम की 49 साल की मां सिया बाई बीमार थीं और हाल ही में इलाज के दौरान 10 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया था. मां की मौत के बाद से विक्रम सदमे में था और अक्सर गुमसुम रहता था. वह अकेला रहता था और किसी से बात नहीं करता था.
विक्रम की मानसिक हालत को देखते हुए उसका डॉक्टरी इलाज भी कराया जा रहा था. लेकिन वह मां के सदमे से उबर नहीं पाया. शुक्रवार 6 फरवरी सुबह उसने चूहामार दवा का सेवन कर लिया. उसे जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB