नगरपालिका पानी टैंकर ने 7 वर्षीय मासूम को कुचला, स्कूल से लौटकर खेल रहे बच्चे की गई जान, ड्राइवर फरार, परिजनों ने हाइवे पर शव रखकर किया चक्काजाम
A municipal water tanker ran over a 7-year-old child; the boy lost his life while playing after returning from school. The driver fled the scene, and the family staged a road blockade on the highway with the body.
बलरामपुर/रामानुजगंज : नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 7 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. नगर पालिका का पानी टैंकर मोहल्ले में पानी वितरण के लिए जा रहा था. इसी दौरान घर के सामने खेल रहा बच्चा अचानक टैंकर की चपेट में आ गया. हादसा इतना भीषण था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. उसी समय पानी टैंकर वहां से गुजर रहा था और चालक की लापरवाही के चलते बच्चा वाहन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. जहां मासूम की हालत देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.
हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. चालक के भाग जाने की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. वहीं पर परिजनों ने मृतक बच्चे के शव को छत्तीसगढ़ झारखंड जाने वाली मुख्य मार्ग पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग किया कि हादसे का उचित मुआवजा दिया जाए और मृतक के परिजनों को नगर पालिका में नौकरी दी जाए.
खबर मिलने पर रामानुजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया. वहीं मौके पर रामानुजगंज केएसडीएम एसडीओपी तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे परिवार को समझाइए देकर चक्काजाम खत्म कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



