लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत, शराब का नशा बना विवाद की वजह

A woman living in a live-in relationship was brutally beaten up, the girlfriend died during treatment, alcohol intoxication became the reason for the dispute

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत, शराब का नशा बना विवाद की वजह

सूरजपुर/कोरिया : कोरिया जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की उसके प्रेमी ने शराब के नशे में बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रुप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक युवती करीब दो साल पहले अपने प्रेमी के साथ रहने गई थी. लेकिन लगातार मारपीट से परेशान होकर युवती ने उसे को छोड़ दिया था. एक महीने पहले प्रेमी उसे दोबारा अपने साथ ले गया था. पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और केस को कोरिया पुलिस के पास भेजा जा रहा है.
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के पतरापाली गांव की 33 साल की सूरजमनिया का दो साल पहले कोरिया जिले के गुलिया सरई निवासी नारायण सिंह उम्र 33 साल से प्रेम संबंध बना था. वह स्थानीय परंपरा "ढूकू" के तहत उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी.
नारायण कुछ दिनों बाद ही सूरजमनिया के साथ मारपीट शुरु कर दी. परिजनों ने बताया कि मारपीट से परेशान होकर सूरजमनिया ने अपने प्रेमी को छोड़ दिया था और एक साल से वापस अपने घर रह रही थी. करीब एक महीने पहले नारायण सूरजमनिया के घर पतरापाली पहुंचा। उसने सूरजमानिया को भरोसा दिलाया कि अब वह उसके साथ मारपीट नहीं करेगा। वह सूरजमनिया को लेकर वापस कोरिया चला गया.
करीब हफ्ते भर पहले नारायण फिर शराब पीकर घर पहुंचा और उसने सूरजमनिया की बेदम पिटाई कर दी. मारपीट में सूरजमनिया गंभीर रुप से घायल हो गई. नारायण ने उसका कोई इलाज नहीं कराया। अंदरुनी चोटों की वजह से हालत बिगड़ी तो नारायण ने सूरजमनिया की मां रजमनिया को फोन कर उसके बीमार होने की जानकारी दी.
चार दिन पहले सूरजमनिया को बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने सूरजमनिया की हालत देख उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शनिवार को सूरजमनिया की मौत हो गई. एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि मामले में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. मामले की केस डायरी कोरिया पुलिस को भेजी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI